- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi At Columbia University | India Economic Crisis Statement
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल बोले-भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या; युवा अपना भविष्य नहीं देख पा रहे
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता।
राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के सामने कही। राहुल अमेरिका के दो दिन के दौरे पर हैं। वे आज यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का दौरा भी करने वाले हैं।

राहुल बोले- युवाओं को अपना भविष्य नहीं दिख रहा
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने राहुल गांधी से भारत के युवाओं को लेकर सवाल पूछा था।
इसके जवाब में राहुल ने कहा कि युवाओं में मौजूदा हालात को लेकर निराशा है। इनमें एक वर्ग मध्यमवर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा हासिल की है।
राहुल ने कहा, “हम इस पर अध्ययन कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी सबसे अहम वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता।”
युवा और माता-पिता के बीच फासला बढ़ा
राहुल गांधी ने कहा कि करियर के अवसरों को लेकर युवाओं और उनके माता-पिता के बीच दूरी बढ़ रही है। युवा पिछली पीढ़ी की सलाह और उसके अनुभवों पर सवाल उठा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, “वे अपने माता-पिता से असल में यह कह रहे हैं और हमें माता-पिता से यही सुनने को मिल रहा है- सुनिए, आप सफल नहीं हैं, आपके पास नौकरी नहीं है। आप हमें वह करने के लिए नहीं कह सकते, जो आपने किया, क्योंकि वह काम नहीं करता।”
----------------------
ये खबर भी पढ़ें….
राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे: देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब 'वो' किधर है, तो बोले- दोस्त है

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गयाा कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- अब वह दोस्त हैं। इवेंट के बाद X पर एक पोस्ट में राहुल ने यह भी बताया कि इस दौरान अचानक बचपन से अब तक की कई यादें ताजा हो गईं। पढ़ें पूरी खबर…






















