- Hindi News
- Business
- RBI Alerts NBFCs On Rising Gold Loan NPA | Gold Price Crash Impact
सोना 30% सस्ता होने से गोल्ड लोन की वैल्यू घटी:6 महीने में बैड लोन दोगुना हुआ, RBI ने NBFC को अलर्ट किया
- कॉपी लिंक

पिछले एक महीने में सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से करीब 30% गिर गए हैं। इससे गिरवी रखे सोने की कीमत कम होने के कारण गोल्ड लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर जोखिम बढ़ गया है।
वहीं, पिछले 6 महीने में गोल्ड लोन का बैड लोन (NPA) भी दोगुना हो गया है। इसे देखते हुए RBI ने NBFC कंपनियों के CEOs के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट किया है।
इसके अलावा, सेंट्रल बैंक ने साफ कर दिया है कि जो NBFC मार्च 2027 तक ₹10 करोड़ का नेट ओन्ड फंड हासिल करने में विफल रहेंगी, उन्हें अब कोई और मोहलत नहीं दी जाएगी।

सोना सस्ता होने से कर्ज वसूलने का संकट
सोने के दाम 30% गिरने से लोगों के गिरवी रखे सोने की बाजार कीमत कम हो गई है। इससे कई पुराने लोन की बकाया रकम RBI के तय 85% के नियम (सोने की कीमत के मुकाबले लोन की सीमा) से ज्यादा हो गई है।
सीधे शब्दों में कहें तो, अब कई मामलों में गिरवी रखे सोने की कीमत दिए गए कर्ज से भी कम रह गई है। ऐसे में अगर कोई ग्राहक लोन नहीं चुकाता है, तो सोने को बेचकर भी कंपनियों के लिए अपना पूरा पैसा वसूलना मुश्किल हो जाएगा।
समय पर न चुकने वाला गोल्ड लोन 6 महीने में दोगुना हुआ
देश में गोल्ड लोन लेकर समय पर किस्त न चुकाने (बैड लोन या NPA) के मामले 6 महीने में दोगुने हो गए हैं।
क्रेडिट ब्यूरो ट्रांसयूनियन सिबिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 के अंत तक कुल गोल्ड लोन में डिफॉल्ट होने वाला हिस्सा 0.16% था, जो अगस्त के अंत तक बढ़कर 0.3% हो गया।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों ने एक से ज्यादा गोल्ड लोन ले रखे हैं, वे किस्त चुकाने में ज्यादा देरी कर रहे हैं।
नए नियम से बढ़ी दिक्कत, अब हर महीने ब्याज देना होगा
जानकारों का मानना है कि गोल्ड लोन डिफॉल्ट (NPA) बढ़ने की एक बड़ी वजह कर्ज चुकाने के नियमों में हुआ बदलाव है, जिसकी आदत डालने में ग्राहकों को समय लग रहा है।
दरअसल, RBI ने गोल्ड लोन कंपनियों से कहा है कि वे एक साल से ज्यादा के लोन पर ग्राहकों से हर महीने ब्याज वसूलें। पहले 'बुलेट पेमेंट' का नियम था, यानी ग्राहक लोन का समय पूरा होने पर एक साथ पूरा ब्याज और मूलधन चुकाते थे। अब हर महीने किस्त भरने के नियम के कारण कई ग्राहक समय पर पैसा नहीं चुका पा रहे हैं।
अंधाधुंध कर्ज बांटने से बचें, ऑनलाइन सुरक्षा पर RBI सख्त
बैठक में RBI के अधिकारियों ने NBFC कंपनियों को सलाह दी है कि वे जल्दबाजी में जरूरत से ज्यादा तेज ग्रोथ करने यानी बिना सोचे-समझे कर्ज बांटने से बचें।
इसके अलावा, बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर खतरों को देखते हुए RBI ने कंपनियों से कहा है कि वे किसी भी नई टेक्नोलॉजी कंपनी को अपने साथ जोड़ने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें, ताकि ग्राहकों का डेटा और पैसा सुरक्षित रहे।
24 से ज्यादा लोन कंपनियों और सहकारी बैंकों के साथ RBI की बैठक
RBI की इस बैठक में गोल्ड लोन, होम लोन और छोटे कर्ज देने वाली 24 से ज्यादा कंपनियों (NBFC) के बड़े अधिकारी शामिल हुए। साथ ही इन कंपनियों के प्रमुख संगठनों (सा-धन, MFIN और FIDC) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इसके अलावा, RBI ने चुनिंदा शहरी सहकारी बैंकों (अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों) के अधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक कर नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।
जेन्सन की वापसी से ट्रम्प को ₹140 करोड़ का मुनाफा: एनवीडिया का शेयर 31.5% उछला; राष्ट्रपति बोले- दोबारा CEO बनाने के लिए मैंने डील की
0:46बैंक फ्रॉड रोकने के लिए RBI स्टॉप स्विच फीचर लाएगा: एक क्लिक में बंद होंगे सभी पेमेंट; 1 जुलाई 2027 से लागू हो सकते हैं नए नियम

ट्रम्प ने एनवीडिया CEO को लाल ब्रा लहराते दिखाया: खुद पर हमले की तस्वीर चेहरा बदलकर पोस्ट की; जेन्सन का ऑफिस में तालियों से स्वागत
1:21इंस्टाग्राम पर नेताओं की पहुंच घटी, दलों के फॉलोअर बढ़े: पॉलिटिकल लाइक, कमेंट, शेयर में भी आया बड़ा बदलाव
0:56






















