पत्नी यामी गौतम के लिए आदित्य धर की रोमांटिक पोस्ट:बोले- तुम मेरा घर और मेरी सबसे बड़ी ताकत हो; खुद को बताया ‘यामी पगलू’

21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 28 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति और फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास मैसेज लिखा।

आदित्य ने दोनों की छुट्टियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने यामी को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत इंसान और सबसे बड़ी ताकत बताया।

तस्वीरों में यामी गौतम और आदित्य धर शॉपिंग करते नजर आए।
तस्वीरों में यामी गौतम और आदित्य धर शॉपिंग करते नजर आए।

आदित्य ने पोस्ट के आखिर में खुद को ‘यामी पगलू’ भी कहा। यानी वह यामी के प्यार में खुद को उनका दीवाना बता रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे यामी, तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला हो। तुम्हारी मुस्कान सिर्फ कमरे को ही नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है।”

तस्वीरों में यामी गौतम और आदित्य धर झील किनारे भी नजर आए।
तस्वीरों में यामी गौतम और आदित्य धर झील किनारे भी नजर आए।

फिल्ममेकर ने आगे लिखा, “तुम मेरा घर हो, मेरी सबसे बड़ी ताकत हो और मेरी सबसे मजबूत समर्थक हो। तुमने मुझे आज का बेहतर इंसान बनाया है।”

उन्होंने यामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह परिवार को बहुत प्यार देती हैं और अपने काम के लिए भी पूरी मेहनत करती हैं। आदित्य ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उन्हें हैरानी होती है कि यामी सब कुछ संभालने के साथ उन्हें कैसे झेल लेती हैं।

आदित्य की पोस्ट।
आदित्य की पोस्ट।

यामी ने भी दिया मजेदार जवाब, बोलीं- मुझसे शादी कर लो

आदित्य के पोस्ट के बाद यामी ने भी अपने अंदाज में मजेदार जवाब दिया। यामी ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझसे शादी कर लो। मेरे प्यार, हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया! हमेशा के लिए आपकी ‘आदित्य पगलू’।”

यामी की पोस्ट।
यामी की पोस्ट।

यामी ने अपने जन्मदिन की 2 तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि वह मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। तस्वीरों में वह आदित्य के साथ जन्मदिन मनाती नजर आईं।

‘उरी’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

यामी और आदित्य की प्रेम कहानी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जुड़ी है। दोनों की मुलाकात 2019 में इस फिल्म के दौरान हुई थी। आदित्य फिल्म के निर्देशक थे और यामी ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी।

यामी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म के प्रमोशन के दौरान बढ़ीं। पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। उन्होंने बताया था कि उनके रिश्ते में कोई फिल्मी प्रपोजल या बड़ा रोमांटिक पल नहीं था। दोनों को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि वे साथ रहना चाहते हैं।

यामी और आदित्य ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी में परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

शादी के करीब तीन साल बाद यामी और आदित्य माता-पिता बने। मई 2024 में कपल के घर बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने बेटे का नाम वेदाविद रखा।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links