छठ के बाद रोज 30 हजार यात्री परदेस हुए रवाना

मुजफ्फरपुर9 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर| मुजफ्फरपुर

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए पूर्व मध्य रेल ने नियमित ट्रेनों के साथ बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया। इसका असर यह रहा कि 16 से 26 नवंबर के बीच पूमरे के विभिन्न स्टेशनों से 103.79 लाख यात्रियों ने सफर किया और रेलवे को 238.46 करोड़ रुपए का यात्री राजस्व मिला। पिछले वर्ष 2025 की इसी अवधि की तुलना में यात्री संख्या में 5.78 प्रतिशत और यात्री राजस्व में 9.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से 17 से 24 नवंबर (आठ दिनों) के बीच 2.63 लाख यात्री विभिन्न राज्यों और शहरों के लिए रवाना हुए। इनमें करीब 1.13 लाख जनरल और 1.50 लाख आरक्षित टिकट वाले यात्री शामिल हैं। जंक्शन से औसतन रोजाना करीब 30 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या (सोमवार) को भीड़ ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दिन जंक्शन से सर्वाधिक 18,537 जनरल टिकटों की बिक्री हुई, जिससे रेलवे को 38.97 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links