13 दिसंबर को अभ्युदय संघ समागम के लिए स्वयंसेवकों का निबंधन शुरू

मुजफ्फरपुर9 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत की ओर से आगामी 13 दिसंबर 2026 (रविवार) को अभ्युदय संघ समागम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक समागम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत स्वयं उपस्थित रहेंगे।

मुजफ्फरपुर महानगर प्रचार प्रमुख अजय कुमार के अनुसार इस भव्य आयोजन में उत्तर बिहार प्रांत के 10 जिलों से करीब 50 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश (यूनिफॉर्म) में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए गणवेश पूर्णता विवरण के साथ ऑनलाइन निबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समागम में भाग लेने के इच्छुक प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। इस समागम में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, चंपारण, दरभंगा, सारण, बेगूसराय, कोसी, पूर्णिया और कटिहार सहित उत्तर बिहार प्रांत के 10 जिलों के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

ऑनलाइन निबंधन में देनी होगी ये जानकारी समागम में शामिल होने के लिए जारी किए गए ऑनलाइन फॉर्म में स्वयंसेवकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म में स्वयंसेवक का नाम, पिता का नाम, संघ का प्रशिक्षण स्तर, पूर्ण गणवेश की उपलब्धता, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर के साथ अपने विभाग और नगर की सटीक जानकारी दर्ज करानी होगी। इसी के आधार पर प्रवेश तय होगा।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links