- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Revenue Employees Staged A Sit in Protest, Demanding Implementation Of Written Agreements.
राजस्व कर्मचारियों ने दिया महाधरना, रखी लिखित सहमतियों को लागू करने की मांग
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मुजफ्फरपुर
जिला धरना स्थल पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को महाधरना और महाजुटान हुआ। संघ का कहना है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर्मचारियों की मांगों पर दो बार बनी लिखित सहमतियों और मुख्य सचिव स्तर पर हुए अनुमोदन के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया, इसलिए आंदोलन आर-पार की लड़ाई के चरण में पहुंच गया है। संघ के सचिव ने कहा, “अब शब्दों से नहीं, लिखित समझौतों के वास्तविक क्रियान्वयन से ही भरोसा बहाल होगा।”
धरना में विशेष भूमि सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे; कर्मचारियों के अनुसार हजारों करोड़ खर्च होने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, इसलिए स्वतंत्र मूल्यांकन हो। एक कर्मचारी ने कहा, “लक्ष्य का दबाव बढ़ता है, संसाधन और तकनीकी सुविधाएं नहीं।” संघ ने फार्मर रजिस्ट्री में आवासीय भूखंडों को कृषि दिखाने के दबाव पर जांच की मांग की और स्पष्ट किया कि सहमतियां लागू होने तक सामूहिक अवकाश वापस नहीं लिया जाएगा।






















