- Hindi News
- Local
- Haryana
- Punjab BJP SAD Alliance | Nayab Singh Saini Statement On 2027 Election
सीएम बोले- ये गठबंधन पंजाब के लोगों के हित में:नायब सिंह सैनी ने कहा-ये हमारे दिलों का गठबंधन है
- कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 24 नवंबर 2026 को आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए छह साल बाद फिर से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में मीडिया से रुबरु होते हुए गठबंधन को लेकर कहा है कि पंजाब में जिस प्रकार का तंत्र खड़ा हुआ है, वो ठीक नहीं है। वहां गैंगस्टवाद भ्रष्टाचार, और लोगों को अपमानित करना पहली बार देखा है। अगर कोई अपनी बात वहां कहने जाए तो उस पर पर्चा दर्ज हो जाता है। पंजाब में इस तरह का वातावरण देश के अंदर पहली बार देखा है।
आगे उन्होंने कहा भगत सिंह ने देश की आजादी में अपने आप को कुर्बान कर दिया। पंजाब की सरकार ने उनके चरणों में बैठकर पंजाब की सरकार से वायदे किए। लेकिन सारा का सारा उलटा कर दिया। पंजाब के लोग तंग हैं। ये फैसला (गठबंधन) पंजाब के लोगों के हित में हुआ है।
सीएम बोले-ये हमारे दिलों का गठबंधन है
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये गठबंधन भाजपा और शिअद का दिलों का गठबंधन है। इस गुरुपर्व के मौके पर सबको इस गठबंधन की बधाई देता हूं। पंजाब के गुरुओं ने हमें हमेशा भाईचारे और सेवा का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एकता और सदभाव के मार्ग पर आगे बढने की प्ररेणा देती है। मुझे खुशी है कि पंजाब के लोगों के लिए हित के लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन उनका विशेष तौर पर धन्यवाद करता हूं। पंजाब को बचाने के लिए उन्होंने इस गठबंधन को अहम बताया।






















