कोरोना में PPE किट से लेकर आज की दवाइयों तक:फार्मा में IV फ्लूड बोतल, इंजेक्शन और कैथेटर तक उपयोग, हर क्षेत्र में प्लास्टिक; प्लास्ट पैक-2026

इंदौर56 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

प्लास्टिक को अक्सर प्रदूषण और कचरे से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कपड़ा, ऑटोमोबाइल और कृषि क्षेत्र तक इसकी उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। कोरोना महामारी के दौरान जब देशभर में PPE किट, मेडिकल मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भारी जरूरत थी, तब प्लास्टिक उद्योग ने इनके बड़े पैमाने पर उत्पादन के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दी थी।

अब फार्मास्यूटिकल सेक्टर में IV फ्लूइड की बोतल, इंजेक्शन, कैथेटर और मेडिकल उपकरणों के निर्माण में प्लास्टिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में चल रहे प्लास्ट पैक-2026 में उद्योग विशेषज्ञों ने प्लास्टिक की इसी बहुआयामी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में प्लास्टिक का व्यापक उपयोग होता है।

IV फ्लूइड की बोतलों से लेकर इंजेक्शन, मेडिकल मास्क और कैथेटर जैसे जरूरी चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कोरोना महामारी के दौरान प्लास्टिक उद्योग और मध्यप्रदेश के निर्माताओं ने बड़े पैमाने पर PPE किट तैयार कर देश की जरूरतों को पूरा करने में योगदान दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन के माध्यम से देशभर में बड़ी संख्या में PPE किट का निर्माण और वितरण किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी प्लास्ट पैक-2026 को देखा और प्लास्टिक उद्योग में बताई काफी संभावनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी प्लास्ट पैक-2026 को देखा और प्लास्टिक उद्योग में बताई काफी संभावनाएं।

प्लास्टिक की उपयोगिता केवल चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली रिसाइकल PET बोतलों से फाइबर तैयार किया जा रहा है, जिसका उपयोग कपड़े बनाने में होता है। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के मानद सचिव अंकित भारुका ने बताया कि आज जींस सहित कई तरह के कपड़ों में रिसाइकल PET बोतलों से बने फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके लिए केंद्र सरकार की EPR (एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी) व्यवस्था भी प्लास्टिक के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी प्लास्टिक की भूमिका तेजी से बढ़ी है। प्लास्ट पैक-2026 के चैयरमेन जाहिद शाह ने बताया कि आधुनिक कारों में डैशबोर्ड, बंपर, दरवाजों के साइड पैनल और इंटीरियर के कई हिस्से प्लास्टिक से तैयार किए जाते हैं।

इससे वाहनों का वजन कम करने, बेहतर डिजाइन और ईंधन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलती है। उनके मुताबिक एक से डेढ़ टन वजन वाली कार में करीब 10 से 15% और कुछ मामलों में 20% तक प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। विदेशी कारों में यह हिस्सेदारी करीब 30% तक बताई गई है।

प्लास्ट पैक-2026 में ऐसे करीब 500 लगे हैं स्टॉल।
प्लास्ट पैक-2026 में ऐसे करीब 500 लगे हैं स्टॉल।

प्रदर्शनी में प्लास्टिक के पर्यावरण अनुकूल इस्तेमाल और रिसाइक्लिंग से जुड़ी तकनीकें भी आकर्षण का केंद्र हैं।

प्लास्टिक वेस्ट से पैलेट, स्टोरेज बॉक्स और ट्रांसपोर्टेशन क्रेट जैसे उपयोगी उत्पाद बनाए जा रहे हैं। वहीं खेती में मल्च फिल्म, पॉलीहाउस कवरिंग, प्लांटर बैग और एजोला बेड जैसे उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। कंपोस्टेबल और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग भी पारंपरिक प्लास्टिक के विकल्प के रूप में सामने आ रही है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्लास्टिक की उपयोगिता को देखते हुए अब उद्योग के सामने चुनौती इसके जिम्मेदार इस्तेमाल और कचरे के बेहतर प्रबंधन की है। रिसाइक्लिंग, पुन: उपयोग और टिकाऊ उत्पादों के विकास से प्लास्टिक उद्योग को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए स्वास्थ्य, कृषि, टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

शनिवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्लास्ट पैक में शिरकत की और इसे काफी सराहा। आज इसमें एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप शिरकत करेंगे।

हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है प्लास्टिक।
हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है प्लास्टिक।

जानिए किन-किन क्षेत्रों में उपयोग हो रहा प्लास्टिक

  • फार्मा सेक्टर: IV फ्लूइड की बोतलें, इंजेक्शन, मेडिकल मास्क और कैथेटर बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल।
  • कोरोना में योगदान: PPE किट के बड़े पैमाने पर निर्माण और वितरण से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा में मदद।
  • टेक्सटाइल इंडस्ट्री: पुरानी PET बोतलों से फाइबर बनाकर जींस और दूसरे कपड़ों में इस्तेमाल।
  • ऑटोमोबाइल: कार के डैशबोर्ड, बंपर, डोर पैनल और इंटीरियर में प्लास्टिक का उपयोग। इससे वजन कम करने में मदद।
  • कृषि: मल्च फिल्म, पॉलीहाउस कवरिंग, प्लांटर बैग और एजोला बेड में उपयोग।
  • पैकेजिंग: कंपोस्टेबल और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों पर काम।
  • रीसाइक्लिंग: पुराने प्लास्टिक से पैलेट, स्टोरेज बॉक्स और ट्रांसपोर्ट क्रेट जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
  • सरकारी पहल: EPR व्यवस्था के जरिए प्लास्टिक कचरे के संग्रहण और पुनर्चक्रण को प्रोत्साहन।
नए उद्यमी भी तलाश रहे प्लास्ट उद्योग में संभावनाएं
नए उद्यमी भी तलाश रहे प्लास्ट उद्योग में संभावनाएं
.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links