- Hindi News
- Local
- Mp
- MP News | MLA Statement On Population Control & Karnataka Laborers Crisis
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:MLA बोले-4 बीवी,25 बच्चों का धंधा बंद होगा; शेर की फोटो देख घरों में दुबके लोग; कर्नाटक में फंसे 21 मजदूर
- कॉपी लिंक

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…।
1. MP में न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे पहुंचा, करौंदी में 5.2 डिग्री रिकॉर्ड
पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ा है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी का करौंदी सबसे ठंडा है। यहां टेम्पेरेचर 5.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। IMD (मौसम केंद्र) ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

2. खंडवा- भाजपा विधायक बोले- 4 बीवी-25 बच्चों का धंधा बंद होगा
खंडवा में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (UCC), विवाह और बच्चों की संख्या को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, “अब 4 बीवियों और 25 बच्चों का धंधा हिंदुस्तान से बंद होगा।”रामेश्वर शर्मा ने कहा, “अब रामेश्वर भी एक ही करेगा तो अब्दुल्ला भी एक ही करेगा। 2 किए तो जेल में डाला हमने।” पूरी खबर पढ़ें…
3. पन्ना के 21 मजदूर कर्नाटक में फंसे, इनमें 10 बच्चे, वीडियो जारी कर मांगी मदद
पन्ना के 21 ग्रामीण दो महीने से कर्नाटक में फंसे हुए हैं। इनमें 9 महिलाएं, 10 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी शाहनगर इलाके के रहने वाले हैं। मजदूरों ने वीडियो जारी कर सरकार से घर वापस लाने की अपील की है। उनका आरोप है कि दलालों ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में काम दिलाने का भरोसा दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

4. गोविंद सिंह बोले- धीरेंद्र शास्त्री BJP के एजेंट, बेवकूफ बना रहे
मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने शास्त्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनकी शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कथाओं पर सवाल उठाए। साथ ही उन्हें खुली चुनौती भी दी कि वे उनके एक सवाल का जवाब देकर दिखाएं। पूरी खबर पढ़ें…
5. महाराष्ट्र में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खालें बरामद, कूनो के चीतों की सुरक्षा पर उठे सवाल
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खालें मिलने के बाद वन्यजीव तस्करी के तार मध्यप्रदेश से जुड़ने की आशंका है। इससे कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, माधव नेशनल पार्क से लापता बाघ के शिकार की आशंका भी जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

6. उज्जैन- पानी का पाइप काटने के विवाद में किसान की हत्या
उज्जैन जिले के बोर मुंडला गांव में पानी का पाइप काटने के दो महीने पुराने विवाद में रविवार सुबह 55 वर्षीय किसान मेहरबान सिंह सोलंकी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 4:30 बजे खेत पर पानी देने जाते समय गांव के लोगों ने उन्हें रोक कर हमला किया, जिससे उनके सिर, मुंह, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। पूरी खबर पढ़ें…

7. दमोह- यादव समाज के दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, 6 लोग हिरासत में
दमोह जिले के कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पूरी खबर पढ़ें…

पॉजिटिव खबर
8. LNIPE खेल शिक्षकों और कोच को देगा ट्रेनिंग, AI और स्पोर्ट्स साइंस से बच्चों की प्रतिभा पहचानना सिखाएगा
ग्वालियर के LNIPE को देशभर के स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें निखारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेल मंत्रालय के इस अभियान के तहत खेल शिक्षकों और कोच को आधुनिक तकनीक और स्पोर्ट्स साइंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में 1.5 लाख पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है, पूरी खबर पढ़ें…
खबर हटके
9. AI से शेर की तस्वीर बनाई, सोशल मीडिया पोस्ट की, खरगोन में दहशत
खरगोन के पानवा गांव में AI से बनाई गई शेर की तस्वीर ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, वहीं किसानों ने रात में खेतों पर जाना छोड़ दिया। जांच में पता चला कि गांव के ही एक नाबालिग ने AI की मदद से शेर की तस्वीर बनाकर पोस्ट की थी। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या कुछ रहेगा खास
10. हेडिंग: दिसंबर से नए DGP संभालेंगे मध्यप्रदेश पुलिस की कमान
मध्यप्रदेश के मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिलने की स्थिति में प्रदेश को दिसंबर से नया पुलिस प्रमुख मिल सकता है। सरकार के सामने उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम विकल्प के तौर पर हैं। इनमें से किसी एक को नया DGP बनाया जा सकता है।






















