सागर में ठंडक बढ़ी, रात का पारा 12॰ पहुंचा:अगले 5 दिन में 2॰ और गिर सकता है तापमान, संभाग में दमोह सबसे ठंडा

सागर32 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत महसूस हुई। - Dainik Bhaskar
हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत महसूस हुई।

सागर में ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। जिससे मौसम में ठंड का असर बढ़ा है। रात में ठिठुराने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय भी सर्दी पड़ रही है। लेकिन दोपहर के समय तेज धूप पड़ रही है।

इससे लोगों को ठंड से राहत है। इस समय सागर में रात का पारा लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार सुबह से सागर में ठिठुराने वाली सर्दी रही। मौसम साफ होने के बाद सुबह से ही तेज धूप खिली। लेकिन धूप के बीच भी हवाओं में ठंडक रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। अगले 5 दिन में दो डिग्री तक की गिरावट और होने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।

सागर संभाग में सबसे ठंडा दमोह सर्दी के इस सीजन में अभी तक सागर संभाग के 6 जिलों में सबसे ठंडा जिला दमोह बना हुआ है। दमोह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि सबसे ज्यादा न्यूनतम पारे में सागर जिला शामिल है। पिछले 24 घंटे में सागर के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है। पारा 14 से लुढ़ककर 12 डिग्री पर आ गया है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links