- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Special Lecture On Moot Court At School Of Law, SVVU
एसवीवीयू के स्कूल ऑफ लॉ में मूट कोर्ट पर विशेष व्याख्यान
- कॉपी लिंक
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में 20 नवंबर को विधि विद्यार्थियों के व्यावहारिक और न्यायिक ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कनु शर्मा, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय ने विद्यार्थियों को मूट कोर्ट की अवधारणा, उद्देश्य और प्रक्रिया के साथ विधिक शिक्षा में इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में भागीदारी की प्रक्रिया, वाद-पत्र तैयार करने, विधिक शोध और न्यायालय के समक्ष प्रभावी तर्क रखने के महत्वपूर्ण पक्षों को समझाया।
साथ ही, उन्होंने न्यायाधीशों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का तार्किक और विधिसम्मत ढंग से उत्तर देने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया। कनु शर्मा ने कहा कि मूट कोर्ट केवल शैक्षणिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह न्यायालयीन कार्यप्रणाली को समझने, तर्क क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य में कुशल अधिवक्ता बनने की दिशा में अहम माध्यम है। इस व्याख्यान में स्कूल ऑफ लॉ के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और मूट कोर्ट की व्यावहारिक बारीकियों को जाना। संचालन प्रतिभा सिंह और सानी दयाल ने किया।






















