- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Up Zila Pramukh Election | Nomination Voting Today Update
LIVEजयपुर में सुनील कुमावत कांग्रेस के उप जिला-प्रमुख उम्मीदवार:कुमावत ने पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराया था, बीजेपी ने सीताराम शर्मा को बनाया प्रत्याशी
- कॉपी लिंक

जयपुर में उपजिला प्रमुख चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने जयपुर से उप जिला प्रमुख के लिए सुनील कुमावत को उम्मीदवार बनाया है। सुनील कुमावत वार्ड 18 से जिला परिषद मेंबर हैं।
वहीं बीजेपी ने उप जिला प्रमुख के लिए सीताराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सीताराम शर्मा वार्ड 35 से जिला परिषद मेंबर हैं। सुनील कुमावत और सीताराम शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। सुनील कुमावत ने बीजेपी की पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराया था।
जयपुर में यशवीर सूरा जिला प्रमुख बन चुके हैं। सूरा जाट समाज से आते हैं। अब उप जिला प्रमुख में कुमावत समाज के नेता को मौका देकर कांग्रेस ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है।
जयपुर में 57 में से 42 जिला परिषद मेंबर कांग्रेस के हैं, ऐसे में यहां उप जिला प्रमुख में भी कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 42 वोट मिले थे।

5 बजे तक उपजिला प्रमुख के रिजल्ट
उप जिला प्रमुख चुनाव के लिए 11 बजे तक नामांकन, इसके बाद स्कूटनी का वक्त तय किया है। 3 से 5 बजे के बीच वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होने के तत्काल बाद गिनती होकर रिजल्ट घोषित हो जाएगा।

लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
बीजेपी से सीताराम शर्मा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सीताराम शर्मा जिला परिषद के वार्ड नंबर 35 से सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस से सुनील कुमार कुमावत ने उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल किया है। इन्होंने रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक नामांकन लेटर सौंपा। कुमावत वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।






















