- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Action On Waste And Street Lights
सूरसागर में 1 महीने बाद स्ट्रीट लाईट चालू:अजय चौक में कचरे के ढेर को हटाने की मांग
- कॉपी लिंक

जोधपुर की कई कॉलोनियों में पेयजल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण रहवासी परेशान हैं। कहीं पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है तो कहीं कचरे के ढेर से दुर्गंध फैल रही है। वहीं, रोड लाइट बंद होने और सीवर लाइन ब्लॉक होने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इन समस्याओं को लेकर 'भास्कर समाधान' पर शिकायतें सामने आने के बाद दो मामलों में जिम्मेदारों ने कार्रवाई कर रहवासियों को राहत दी है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…
डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव तमन्ना बनी ‘पब्लिक की स्टार’
सूरसागर के सुखराम नगर में पिछले 1 महीने से स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी थी। कॉलोनी निवासी सौरभ ओझा ने बताया कि रोड लाईट बंद होने के कारण जंगली जानव भी नहीं दिखते हैं। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां लाईट की बहुत आवश्यकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव तमन्ना ने टीम के सहयोग से इसका समाधान करवा दिया है।


पोस्ट के बाद ब्लोक सीवर लाइन हुई ठीक
चीरघड़ सर्किल, चोपासनी रोड पर बीचों बीच सीवर की लाइन ब्लोक हो जाने की समस्या सामने आई थी। लाइन ब्लोक हो जाने से पानी का बहाव रूक गया है। जिसके कारण घरों में पीने का पानी गंदी आ रहा है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने लाइन ठीक करवा दी है। इससे घरों में पानी सही आ रहा है।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...
शहर में रहकर भी पीने के पानी को तरसे लोग
रावत फाटक रेलवे क्रॉसिंग से राजस्थान हॉस्पिटल तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज की समस्या है। स्थानीय निवासी भगवान राम के अनुसार, लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि क्षेत्र में केवल 10 से 15 मिनट ही पेयजल की आपूर्ति होती है। सड़क पर पानी बहने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रहवासियों ने लीकेज ठीक करवाकर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

अजय चौक में कचरे के ढेर को हटाने की मांग
अजय चौक से राजवीर सिंह ने कॉलोनी में कचरे के ढेर लगने की समस्या साझा की है। इनके अनुसार, लोगों के मना करने के बावजूद कुछ लोग यहां कचरा डाल रहे हैं, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। रहवासियों ने नियमित सफाई करवाने और कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग की है।

पब्लिक की आवाज बना 'भास्कर समाधान'
'भास्कर समाधान' एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने गली-मोहल्ले से जुड़ी समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। इसके जरिए लोग अपनी परेशानी संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को और सरल व उपयोगी बनाया गया है।




'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:जोधपुर के मेन मार्केट में फैल रहे गटर के पानी से राहत






















