- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Upa Zila Pramukh Election | Nomination Process Today Live Update
LIVEउपजिला प्रमुख के लिए ओमप्रकाश बिश्नोई कांग्रेस उम्मीदवार:भाजपा ने भाकरराम को मैदान में उतारा, 3 बजे से वोटिंग
- कॉपी लिंक

जोधपुर उप जिला प्रमुख के लिए आज चुनाव होगा। सुबह 10 बजे बैठक होगी। 11 बजे तक नामांकन पेश किए जा सकेंगे। सुबह 11:30 बजे नामांकन की जांच होगी। एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 बजे से वोटिंग करवाई जाएगी।
उप जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने ओमप्रकाश बिश्ननोई को उम्मीदवार बनया है। ओमप्रकाश बिश्नोई जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां से भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी को हराया था। वे खुड़ाला के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। जिला प्रमुख का परिणाम देखने के बाद कांग्रेस का उप प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।
वहीं, भाजपा ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए भाकरराम को उम्मीदवार बनाया है। भाकरराम वार्ड नंबर 26 से चुनाव जीते हैं। वे बिजनेसमैन हैं और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान रही है।


वर्तमान में जिला परिषद की 43 सीटों में से कांग्रेस के पास 32 सीटें हैं। वहीं तीन आरएलपी और आठ भाजपा के पास हैं। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 36 वोट मिले थे। भाजपा का एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिला था

लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
उपजिला प्रमुख के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश बिश्नोई और भाजपा के नामांकन सही पाए गए हैं। अब दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
- कॉपी लिंक
भाजपा उम्मीदवार भाकरराम देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी और प्रस्तावक सदस्यों के साथ नामांकन करने जिला परिषद पहुंचे। इसके बाद नामांकन किया।
- कॉपी लिंक
भाजपा ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए भाकरराम को उम्मीदवार बनाया है। भाकरराम वार्ड नंबर 26 से चुनाव जीते हैं। वे बिजनेसमैन हैं और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान रही है।

- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए ओमप्रकाश बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है। ओमप्रकाश बिश्नोई जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां से भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी को हराया था। वे खुड़ाला के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।























