- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Sultanpur BJP Worker Assault Case | Arrest Demands Protest
कोटा-बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट, आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग:परिजनों ने एसपी को दिया ज्ञापन, रंजिश के चलते किया था हमला
- कॉपी लिंक

कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज होने लगी है। पीड़ित परिजनों ने भाजपा पदाधिकारी के साथ मिलकर शुक्रवार को ग्रामीण एसपी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे है।
एडवोकेट जगदीश शर्मा ने बताया घटना 17 नवंबर रात 11 बजे की है। मेरा भाई कृष्ण कुमार भौरा रोड बाईपास के पास से गाड़ी में सवार होकर अपने घर सुल्तानपुर आ रहा था। जबकि दीपांशु, मंगल, अभिषेक, जीवन विष्णु सहित अन्य लोगों ने ईको गाड़ी में थे। रास्ते में इन्होने मेरे भाई की ओमनी गाड़ी के टक्कर मार दी। फिर कृष्ण कुमार को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला।
सरिए, पाइप से किया था हमला
उस पर लोहे के सरिए, पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कृष्ण कुमार के हाथ, पैर तोड़ दिए। उसके मुंह पर भी चोट लगी। बदमाशों ने धमकाते हुए कहा-तूने विनीत शर्मा, कालू शर्मा (दिलीप) और ओम शर्मा से पंगा लिया है। तुझे जान से मारेंगे। मारपीट के दौरान वहां से नरेश शर्मा को जीप से आते देख बदमाश फरार हो गए। रंजिश के चलते बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
लोगों को डराते-धमकाते हैं आरोपी
जगदीश शर्मा ने बताया आरोपी, अवैध वसूली करने, लोगों को डराने धमकाने का काम करते हैं। जो उनकी बात नहीं मानता, उनके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करवा देते हैं। उन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हुए हैं।
कोटा में नींद की झपकी से पलटा ट्रक, लगी आग: जम्मू-कश्मीर से मुंबई जा रहा था; एक्सप्रेस हाईवे पर लपटें उठीं
0:40कोटा में तीन जगह आग से मची अफरा-तफरी: ज्योतिष केंद्र की दुकान में धार्मिक किताबें जलीं; रोड नंबर 5 पर स्क्रैप में भी भड़की आग
0:34जेके लोन अस्पताल में 35 दिन में 8वीं मौत: श्योपुर से गंभीर हालत में रेफर गर्भवती ने 7 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ा, 6 यूनिट ब्लड चढ़ाया
0:34कोटा-नेत्रहीन को हत्या का आरोपी, दिव्यांग को बताया मुख्य हमलावर: एक 9 माह और दूसरा 27 महीने जेल में रहा, अभियोजन कोर्ट में साबित नहीं कर सका आरोप, कोर्ट ने किया बरी
0:52






















