चुनाव में नकदी, शराब-ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रहेगी नजर:9 विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील पॉइंट्स होंगे चिह्नित, DIC की बैठक में फैसला

1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव 2027 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस कमेटी (डीआईसी) की बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को अवैध गतिविधियों और मतदाताओं को प्रलोभन देने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में तय किया गया कि जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों और पॉइंट्स को चिह्नित किया जाएगा। यहां अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थों, बहुमूल्य धातुओं और मतदाताओं को बांटी जाने वाली अन्य सामग्री के परिवहन, वितरण और भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी बैठक में पिछले चुनावों में मिली शिकायतों की रिपोर्ट मांगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी बैठक में पिछले चुनावों में मिली शिकायतों की रिपोर्ट मांगी।

पुलिस से लेकर आयकर और जीएसटी विभाग तक करेंगे निगरानी

जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी, आयकर, जीएसटी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अन्य संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। सभी एजेंसियों को सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

पिछले चुनावों में मिली शिकायतों की रिपोर्ट मांगी

बैठक में पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान नकदी, शराब, ड्रग्स, नशीले पदार्थों, कीमती धातुओं, आभूषणों और मुफ्त की वस्तुओं के वितरण से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट तलब की गई। थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को भी प्रभावी निगरानी के लिए सतर्क रहने को कहा गया।

बैंक खातों के संदिग्ध लेन-देन पर भी नजर

चुनाव के दौरान बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन की भी निगरानी की जाएगी। इसके तहत असामान्य नकदी जमा और निकासी के साथ संदिग्ध डिजिटल ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जाएगी। चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक सर्विलांस टीमों की तैनाती के जरिए निगरानी प्रभावी बनाई जाएगी।

मतदान से पहले आखिरी घंटों में बढ़ेगी सतर्कता

प्रशासन ने मतदान से पहले के अंतिम घंटों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनबल और अन्य प्रलोभनों के इस्तेमाल पर रोक लगाना है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links