भोजपुर- हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी अध्यक्ष को मारी गोली:पैर में लगी बुलेट, 50 हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप

आरा(भोजपुर)2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी समिति अध्यक्ष को गोली मार दी। बाएं पैर में बुलेट लगी है। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव की है।

.

घायल की पहचान राजदेव चौधरी के पुत्र रमेश चौधरी(59) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान हैं और सुधा डेयरी समिति के अध्यक्ष हैं। रंगदारी को लेकर जानलेवा हमले की बात सामने आई है।

अध्यक्ष के पैर में लगी है गोली।
अध्यक्ष के पैर में लगी है गोली।

रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली

अस्पताल में भर्ती रमेश चौधरी ने बताया कि एक माह पहले अंशुमन चौधरी ने उनसे कहा था कि तुम गांव में डेयरी चलाते हो। मुझे पचास हजार रुपए दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद हमने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था।

डेयरी के सचिव के नहीं रहने के कारण दूध नापने के बाद बर्तन धो रहा था। तभी रतेंद्र चौधरी अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंचे और बोले कि मारो-मारो। इसके बाद उनलोगों ने गोली मार दी। किसी तरह फोन से इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मुझे इलाज के लिए लाया गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच।
पुलिस कर रही है मामले की जांच।

छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इनसे पहले आरोपी रत्नेंद्र चौधरी उसी डेयरी को चलाते थे। बाद में उन्हें हटा दिया गया था। उसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

जख्मी खतरे से बाहर हैं। रंगदारी वाली बात गलत है। घायल की ओर से जिनका नाम लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links