मोबाइल जांच के विरोध में परीक्षार्थियों ने सड़क जाम किया:शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में भेदभाव का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

चंदन कुमार मिश्रा | शेरघाटी, गयाजी 2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

गयाजी के शेरघाटी स्थित एसएमएसजी कॉलेज में गुरुवार को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की कोशिश पर विवाद हो गया। परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने जीटी रोड जाम कर दिया।

.

जानकारी के मुताबिक, कुछ परीक्षार्थी दो-तीन मोबाइल लेकर केंद्र में दाखिल हुए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद परीक्षा प्रशासन ने जांच शुरू की और परीक्षार्थियों से पूछताछ की।

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया

इस दौरान परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल लेकर केंद्र में जाने दिया गया, जबकि दूसरों को रोका जा रहा है।

विवाद बढ़ने पर परीक्षार्थी और अभिभावक सड़क पर उतर आए। सूचना मिलने पर आमस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। जाम के कारण कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

कॉलेज प्रशासन ने स्थिति संभालकर परीक्षा फिर शुरू कराई

एसएमएसजी कॉलेज में डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज, हमजापुर और वीएस राय महिला कॉलेज समेत तीन कॉलेजों के परीक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है।

परीक्षा संचालन से जुड़े प्रोफेसर रजनीश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को अनुचित तरीके अपनाने से रोकने के दौरान हंगामा हुआ। कॉलेज प्रशासन ने स्थिति संभालकर परीक्षा फिर शुरू कराई।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links