बच्ची बोली-‘नवीन सर,हादसे से पहले पेड़ को हटवा दीजिए’:गिद्धेश्वर जंगल में सड़क की ओर झुका यूकेलिप्टस, DM से कार्रवाई की अपील

जमुई26 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई के खैरा प्रखंड स्थित गिद्धेश्वर जंगल से गुजरने वाली सड़क पर झुका विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इसे हटवाने के लिए अब एक छोटी बच्ची ने जिलाधिकारी नवीन कुमार से गुहार लगाई है।

.

बच्ची ने सड़क किनारे खड़े होकर वीडियो बनाया और रिपोर्टिंग के अंदाज में डीएम से पेड़ हटवाने की अपील की। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को 44 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

वायरल वीडियो में बच्ची पेड़ की ओर इशारा करते हुए कहती है, "जमुई के डीएम नवीन कुमार, अभी मेरी मौजूदगी गिद्धेश्वर जंगल में है। नवीन सर, आप इस पेड़ को देख सकते हैं।

दिन-प्रतिदिन यह किसी के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। हर एक नागरिक का जीवन मूल्यवान है। इसलिए यहां के नागरिकों का कहना है कि इस पेड़ को काटकर यहां से हटा देना चाहिए।

घटना-दुर्घटना से पहले इस पेड़ को हटाने का कोई उपाय किया जाए। धन्यवाद महोदय, आपके फीडबैक का इंतजार करूंगी।"

देखें, मौके से आई तस्वीरें…

रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन और राहगीर

दरअसल, गिद्धेश्वर जंगल से गुजरने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बाइक, साइकिल, ऑटो सहित छोटे-बड़े वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं।

जंगल क्षेत्र होने के कारण सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े पेड़ मौजूद हैं। इनमें एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क की तरफ काफी झुक गया है। इसकी मौजूदा स्थिति से वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है।

आंधी-बारिश में पेड़ गिरने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी इस पेड़ के नीचे से गुजरना जोखिम भरा है। तेज हवा, आंधी और बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका और बढ़ जाती है।

रात के समय अंधेरे में गुजरने वाले वाहन चालकों को भी पेड़ की स्थिति का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है।

स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग

बच्ची की पहल की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि जब एक छोटी बच्ची सड़क पर मौजूद खतरे को समझकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रही है, तो संबंधित विभाग को भी गंभीरता दिखानी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कराने और नियमानुसार पेड़ हटवाने की मांग की है। अब देखना है कि बच्ची की इस अपील पर प्रशासन कब कार्रवाई करता है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links