- Hindi News
- Local
- Bihar
- Khagaria
- At A Congress Training Camp, 150 Workers Learned The Tricks To Strengthen The Organization Down To The Booth Level.
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में 150 कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाने के गुर सीखे
- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | खगड़िया
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को रॉयल हवेली रिसॉर्ट, गुदरिया स्थान में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जिले के करीब 150 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक चले प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई। शिविर में अधिकृत राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी प्रोफेसर रणजीत मिश्रा और सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ पटेल और खगड़िया जिला कांग्रेस के सह-प्रभारी शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी की भूमिका, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने और पार्टी की विचारधारा व जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक सभी इकाइयों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 सहित पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां और जवाबदेही समझाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती मिलेगी और वे जनहित के मुद्दों पर भी काम करेंगे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















