किशनगंज में आग से 10 परिवारों के 22 घर जले:शॉर्ट सर्किट से लगी, नकद-गहने और कागजात राख; 28 लाख का नुकसान

किशनगंज (बिहार)3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 10 परिवारों के 22 कच्चे घर जल गए। पीड़ितों के मुताबिक, अगलगी में करीब 28 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग में नकद रुपए, गहने, फसल, घरेलू सामान और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।

.

आग लगने के बाद बहादुरगंज थाना और किशनगंज के सरकारी नंबर पर सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। पीड़ितों ने किशनगंज के अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

खातून निशां और सज्जाद आलम को लाखों का नुकसान

आवेदन के मुताबिक, खातून निशां (पति स्व. कफिल उद्दीन) का एक घर सामान, नकद रुपए और फसल समेत जल गया। इससे करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान बताया गया है। वहीं, सज्जाद आलम (पिता कफिल उद्दीन) के तीन घर और उनमें रखा सामान जल गया। उनका नुकसान करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताया गया है।

सनफोज और ततात बेगम के घर भी जले

सनफोज बेगम (पति गुलजार) के तीन घर रुपए, गहने और कागजात समेत जल गए। नुकसान 4 लाख रुपए से ज्यादा बताया गया है। ततात बेगम (पति इजहार आलम) के दो घर जले, जिनका नुकसान 3 लाख रुपए से ज्यादा है।

खुशबू, शमीमा और हुसन आरा को भी नुकसान

खुशबू प्रवीण (पति शाहिद आलम) के दो घर जले। नुकसान करीब 2 लाख 50 हजार रुपए है। शमीमा बेगम (पति मो. आसिफ) और हुसन आरा बेगम (पति आरिफ) के दो-दो घर जले। दोनों को करीब 2-2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

नाजमीन, मोहसरी और मोहसीना के घर राख

नाजमीन बेगम (पति बाबुल आलम) के तीन घर जले। नुकसान करीब 3 लाख रुपए बताया गया है। मोहसरी बेगम (पति कारीर) के दो घर जले, जिनका नुकसान करीब 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं, मोहसीना बेगम (पति नासिर) के दो घर जल गए। उन्हें करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार

आग के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अगलगी में घरों के साथ नकद रुपए, गहने, फसल और जरूरी कागजात भी जल गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा देने और रहने की व्यवस्था करने की मांग की है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links