• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Motihari
  • CCTV Cameras Installed From MP Funds Are Out Of Order, Third Eye Surveillance Has Been Shut Down For Years, Security Is Lacking.

सांसद निधि से लगे सीसीटीवी कैमरे हुए खराब, सालों से बंद है तीसरी आंख की निगरानी, सुरक्षा में कमी

मधुबन3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | मधुबन

.

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुरू की गई तीसरी आंख की निगरानी व्यवस्था वर्षों से ठप पड़ी है। वर्ष 2016 में तत्कालीन सांसद रमा देवी ने अपनी सांसद निधि से प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों का उद्देश्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी करना तथा आपराधिक घटनाओं के बाद अपराधियों की पहचान में पुलिस को मदद पहुंचाना था। लेकिन रखरखाव के अभाव में कैमरे महज एक से डेढ़ साल तक ही काम कर सके। इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण निगरानी व्यवस्था बंद हो गई। उस समय मधुबन गांव, इंस्पेक्टर चौक, मलंग चौक, पुरानी बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों की मॉनिटरिंग थाने से ही की जाती थी। पुलिस थाना में बैठकर विभिन्न चौक-चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखती थी। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने में सुविधा होती थी। किसी घटना की सूचना मिलने पर कैमरों के फुटेज से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद रहती थी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अगर ठीक हो जाते हैं तो अपराध नियंत्रण में पुलिस को काफी सुविधा होगी। पहले इन कैमरों की मॉनिटरिंग थाने से ही होती थी। इसके माध्यम से पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर हर समय नजर रखती थी। स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने बताया कि कैमरे चालू रहने से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सकती है और आपराधिक घटनाओं की जांच में भी पुलिस को सहायता मिल सकती है। कैमरे बंद रहने से बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी की व्यवस्था प्रभावित है। लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से सांसद निधि से कैमरे लगाए गए थे, उसका लाभ अब नहीं मिल पा रहा है। कैमरे लगे होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं होना व्यवस्था के रखरखाव पर सवाल खड़ा करता है। लोगों ने बताया कि कैमरों की मरम्मत कराने या नए कैमरे लगाने की दिशा में किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि खराब पड़े कैमरों की तकनीकी जांच कराकर उन्हें फिर से चालू कराया जाए। जरूरत के अनुसार नए आधुनिक कैमरे भी लगाए जाएं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links