मुजफ्फरपुर- बेला इंडस्ट्रियल एरिया में अमोनिया गैस लीकेज:कोल्ड स्टोर से करीब 3 घंटे तक रिसाव; 200 मीटर तक बैरिकेडिंग, पानी के छिड़काव से पाया काबू

मुजफ्फरपुर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में गुरुवार रात एक कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गैस की तेज गंध फैलने के बाद फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और आइओसीएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर करीब 100 ट्रकों को हटाया गया, जबकि 200 मीटर के दायरे को सील कर आवाजाही रोक दी गई।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि अमोनिया गैस एक कोल्ड स्टोर से निकल रही है।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि अमोनिया गैस एक कोल्ड स्टोर से निकल रही है।

करीब दो घंटे तक लीक होती रही गैस

एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने पर आइओसीएल के अधिकारी, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और वे खुद मौके पर पहुंचे। जांच में कोल्ड स्टोरेज के वाल्व से अमोनिया गैस का रिसाव होने की जानकारी मिली। करीब दो घंटे तक रिसाव हुआ। वाल्व में लीकेज का पता चलने के बाद रिसाव पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव भी किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर तैनात रही और आसपास पानी का छिड़काव किया गया।
अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर तैनात रही और आसपास पानी का छिड़काव किया गया।

3 घंटे की मशक्कत के बाद मिला रिसाव का सोर्स

गैस की गंध फैलने के बाद शुरुआत में रिसाव के स्रोत का पता नहीं चल सका। प्रशासन और तकनीकी टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जांच की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि अमोनिया गैस एक कोल्ड स्टोर से निकल रही है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

आग जलाने पर रोक, 100 ट्रक हटाए गए

एहतियात के तौर पर करीब 200 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही रोक दी गई। औद्योगिक क्षेत्र में खड़े लगभग 100 ट्रकों को भी हटाया गया। फैक्ट्री कर्मियों को आग नहीं जलाने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी तरह का जोखिम नहीं रहे। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर तैनात रही और आसपास पानी का छिड़काव किया गया।

एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने पर आइओसीएल के अधिकारी, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और वे खुद मौके पर पहुंचे।
एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने पर आइओसीएल के अधिकारी, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और वे खुद मौके पर पहुंचे।

गोबरसही हादसे के बाद बढ़ी चिंता

बेला औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव की घटना ने हाल में गोबरसही-डुमरी रोड पर हुए पाइपलाइन विस्फोट की याद ताजा कर दी। वहां नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आग लग गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गैस रिसाव की निगरानी को लेकर उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है।

.

    Bihar News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links