मुजफ्फरपुर में पेट में छेद के साथ नवजात का जन्म:गैस्ट्रोस्किसिस से पीड़ित बच्चा हुआ पैदा हुआ, SKMCH में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज

मुजफ्फरपुर23 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के मातृ शिशु सदन (एमसीएच) में गुरुवार को गैस्ट्रोस्किसिस से पीड़ित नवजात का जन्म हुआ। जन्म के समय उसकी आंतें पेट के बाहर थीं। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर किया। वहां शिशु

.

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के आजाद रोड, रमना निवासी मो. तन्नु की पत्नी गुलबर्ना खातून को गुरुवार को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. प्रेरणा सिंह की देखरेख में उनका सामान्य प्रसव हुआ।

गैस्ट्रोस्किसिस से पीड़ित है नवजात

नवजात की जांच में पता चला कि उसे गैस्ट्रोस्किसिस है। इस बीमारी में पेट की दीवार में जन्मजात छेद के कारण आंतें शरीर के बाहर रहती हैं। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत SKMCH भेजने का फैसला किया।

क्या है गैस्ट्रोस्किसिस बीमारी

गैस्ट्रोस्किसिस एक जन्मजात दोष है, जिसमें बच्चा पेट की दीवार में छेद के साथ पैदा होता है और उसकी आंतें (तथा कभी-कभी अन्य अंग) शरीर के बाहर निकल आती हैं। यह छेद आमतौर पर नाभि (गर्भनाल) के दाईं ओर होता है, और बाहर निकले अंग किसी सुरक्षात्मक थैली या झिल्ली से ढके नहीं होते हैं।

कैसे होता है: गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में भ्रूण के विकास के दौरान जब पेट की दीवार ठीक से बंद नहीं हो पाती, तब यह स्थिति बनती है।

प्रभाव: बाहर निकली आंतें गर्भ में एमनियोटिक द्रव के संपर्क में आने से सूज सकती हैं या उनमें जलन हो सकती है। कभी-कभी पेट या लिवर भी बाहर आ सकता है।

पहचान और उपचार: इसका पता अक्सर गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड (जैसे एनॉमली स्कैन) में चल जाता है। जन्म के बाद अंगों को वापस पेट के अंदर रखने और छेद बंद करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links