2047 तक दोगुनी से ज्यादा होगी बिहारशरीफ की आबादी:10.62 लाख पहुंचने का अनुमान, शहर के चारों ओर गांवों को नए शहरी केंद्र बनाने का प्रस्ताव

नालन्दा4 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार शरीफ शहर - Dainik Bhaskar
बिहार शरीफ शहर

बिहारशरीफ की आबादी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक आयोजना क्षेत्र की कुल जनसंख्या दोगुनी से भी अधिक होकर 10 लाख 62 हजार 965 पहुंचने का अनुमान है। बढ़ती आबादी के दबाव को देखते हुए शहर के मुख्य हिस्से से बोझ कम करने के लिए आसपास के चयनित गांवों को नए

.

जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2047 के तहत परामर्शी एजेंसी डीडीएफ कंसल्टेंट्स की ओर से तैयार रिपोर्ट में यह प्रस्ताव दिया गया है। इसे विकेन्द्रीकृत शहरी विकास मॉडल का नाम दिया गया है।

साल दर साल तेजी से बढ़ रहा आबादी का ग्राफ
साल दर साल तेजी से बढ़ रहा आबादी का ग्राफ

1991 में 2.48 लाख थी आबादी, 2022 में हुई 5.07 लाख

मास्टर प्लान की रिपोर्ट में 1991 से 2022 तक के जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2047 तक का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार, 1991 में बिहारशरीफ आयोजना क्षेत्र की आबादी 2,48,426 थी। 2022 में यह बढ़कर 5,07,952 हो गई। इसके बाद भी आबादी में लगातार वृद्धि का अनुमान है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में आयोजना क्षेत्र की आबादी 5,40,068, 2030 में 6,14,618, 2035 में 7,22,526 और 2040 में 8,61,914 तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 2047 तक कुल आबादी 10,62,965 हो सकती है। इसमें 9,31,371 लोग शहरी क्षेत्र और 1,31,595 लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहेंगे।

तय मानक से डेढ़ गुना से अधिक घनी हुई शहर की बसावट

रिपोर्ट के जनसंख्या घनत्व विश्लेषण में बिहारशरीफ शहर की बसावट निर्धारित मानकों से काफी अधिक घनी बताई गई है। बड़े शहरों के लिए राष्ट्रीय मानकों के अनुसार आवासीय घनत्व 125 से 175 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होना चाहिए। इसके मुकाबले बिहारशरीफ का वर्तमान आवासीय घनत्व 279 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1,818 हेक्टेयर के शहरी क्षेत्र में 5 लाख से अधिक आबादी रहने के कारण जलापूर्ति, सीवरेज, आवास और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था और खुले स्थानों की उपलब्धता पर भी पड़ रहा है। बढ़ती आबादी के साथ इन समस्याओं के और गंभीर होने की आशंका है।

सर्कुलर ग्रोथ सेंटर का प्रस्ताव
सर्कुलर ग्रोथ सेंटर का प्रस्ताव

शहर के चारों ओर बनेंगे 'सर्कुलर ग्रोथ सेंटर'

मुख्य शहर में बढ़ते दबाव को कम करने के लिए मास्टर प्लान-2047 में 'सर्कुलर ग्रोथ सेंटर' की अवधारणा पेश की गई है। इसके तहत बिहारशरीफ शहर को केंद्रीय धुरी मानकर उसके चारों ओर परिधीय क्षेत्र के चयनित गांवों को द्वितीयक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के बाहरी गांवों में आबादी और घरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह शहरी विस्तार का संकेत है। ऐसे में इन गांवों को नियोजित तरीके से विकसित करने से मुख्य शहर की भीड़ और बुनियादी सुविधाओं पर दबाव कम किया जा सकेगा।

इस मॉडल के तहत आर्थिक गतिविधियों को केवल मुख्य शहर तक सीमित रखने के बजाय आसपास के नए शहरी केंद्रों में भी बढ़ावा देने की योजना है। इससे रोजगार और दूसरी सुविधाओं का क्षेत्र में समान वितरण हो सकेगा। साथ ही बिहारशरीफ आयोजना क्षेत्र का संतुलित विकास करने में मदद मिलेगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links