अमनौर में 115 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

अमनौर5 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

िसटी रिपोर्टर |अमनौर/छपरा

.

पटना स्थित मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग से मिली राज्य स्तरीय गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक सफेद नेक्सन कार के गुप्त तहखाने से 115 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय और अवैध बाजार में बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में वाहन मालिक सहित चार लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985) की वाणिज्यिक मात्रा से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटना मुख्यालय से पुख्ता इनपुट मिला था कि सोनहो के रास्ते एक चारपहिया वाहन से गांजे की बड़ी खेप अमनौर आ रही है। सूचना पर पुलिस ने अमनौर बाजार चौक पर घेराबंदी की। वाहन जांच शुरू की। संदिग्ध सफेद नेक्सन कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा, लेकिन बाजार में लगे जाम के कारण वह पकड़ा गया। गिरफ्तार चालक की पहचान पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी अशर्फी गिरी के पुत्र मोतीलाल गिरी (38) के रूप में हुई। संदेह होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के संबंध में थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार ने बताया, "बाहर से कार सामान्य दिख रही थी, लेकिन पिछली सीट और डिक्की की बनावट में असामान्य मोटाई दिखी। ताजा वेल्डिंग भी दिखी। शक हुआ। परत खोलने पर अंदर विशेष रूप से बना गुप्त तहखाना मिला। वहां प्लास्टिक और बोरों में छिपाकर रखे गांजे के 21 पैकेट बरामद हुए। हमारी जांच की प्राथमिक दिशा इस अंतरजिला सिंडिकेट के मुख्य सप्लायर और स्थानीय खरीदारों की पूरी चेन को ध्वस्त करना है। डिजिटल तराजू से वजन करने पर गांजा 115 किलो 930 ग्राम निकला। चालक के पास से सैमसंग मोबाइल, 2,900 रुपये नकद, आधार कार्ड और वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड जब्त हुआ। रजिस्ट्रेशन कार्ड में मालिक का नाम पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी वीर बहादुर प्रसाद यादव के पुत्र सुबोध कुमार दर्ज है। पूछताछ में तस्करी के पूरे खेल और अंतरजिला कनेक्शन का खुलासा हुआ।

58 लाख रुपये की यह खेप सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही सारण और अमनौर क्षेत्र में हाल के महीनों में हुई मादक पदार्थों की बरामदगी की तुलना में 58 लाख रुपये की यह खेप सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो व उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कारों में ''गुप्त तहखाना'' बनाकर तस्करी के ट्रेंड को पकड़ने के लिए एजेंसियां वाहन के पिछले सस्पेंशन के अधिक दबे होने, डिक्की के नीचे नई वेल्डिंग व बोल्ट के निशान और संदिग्ध रूट हिस्ट्री जैसे तकनीकी संकेतों पर विशेष नजर रखती हैं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links