बरेली में टेम्प्रेचर 16°C:धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, गलन महसूस हो रही

बरेली36 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली में बुधवार सुबह शहर में हल्का कोहरा देखने को मिला।  - Dainik Bhaskar
बरेली में बुधवार सुबह शहर में हल्का कोहरा देखने को मिला।

बरेली में कई दिनों बाद बुधवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। कोहरे के बीच हल्की धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं और गलन के कारण इसका खास असर नहीं दिखा। सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 24 ड

.

तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन, घरों में निकलने लगीं रजाइयां

बुधवार सुबह से ही लोगों को गलन महसूस हुई। रात का तापमान गिरने के कारण अब रजाई और कंबल की जरूरत पड़ने लगी है। ठंड का असर सुबह की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक के लिए आम दिनों के मुकाबले कम लोग निकले। दिन में भी गर्मी का अहसास खत्म होने लगा है।

अगले सप्ताह बढ़ेगी सर्दी, घना कोहरा छाने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। बरेली और आसपास के इलाकों में कोहरे का असर तेज होगा। कई जगह घना कोहरा भी छा सकता है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है। ठंड में निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है।

उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और सुबह बाहर निकलते समय नाक-कान ढकने की अपील की है। ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी। साथ ही चेतावनी दी कि बंद कमरे में हीटर या अंगीठी न जलाएं। इससे दम घुटने और आग लगने का खतरा रहता है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links