- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Weather Update | Winter Cold Increases In November Temperature
गोरखपुर में बढ़ने लगी ठंड, सुबह छाया हल्का कोहरा:दोपहर में धूप से राहत, रात में और गिरेगा तापमान
- कॉपी लिंक

गोरखपुर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह शहर हल्के कोहरे की चादर में लिपटा रहा। आसमान में धुंध छाई रही और हल्की हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हुई।
सुबह करीब 8 बजे धूप निकलने के बाद आसमान साफ हो गया। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह के समय तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

रात में 12 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 27 नवंबर को रात का पारा 12 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 28 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।
26 से 28 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्की धुंध छा सकती है।

सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत
सुबह टहलने और काम के लिए घर से निकलने वाले लोगों को हल्की हवा के कारण ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में लोग स्वेटर और गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। सूरज ढलने के बाद तापमान गिरने से रात में भी ठंड बढ़ रही है।
दोपहर में धूप से मिल रही राहत
सुबह और रात के मुकाबले दोपहर में मौसम सामान्य बना हुआ है। धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम हो जाता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय राहत मिल रही है। वहीं, शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने लगती है।






















