- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Sharry Maan Parmish Verma Reconciliation | Chandigarh Live Show Video
शैरी मान ने परमीश को डेडिकेट किया 'यारी' गाना:2021 में दोनों के रिश्तों में खटास, चंडीगढ़ शो में शैरी ने खत्म की कड़वाहट
- कॉपी लिंक

करीब 5 साल से पंजाबी सिंगर शैरी मान और परमीश वर्मा की दोस्ती में आई दरार अब कम होती नजर आ रही है। पहले शैरी मान ने पॉडकास्ट में अपने व्यवहार को लेकर खेद जताते हुए रिश्तों में आई खटास का संकेत दिया था। अब उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में लाइव शो के दौरान परम
जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ (मोहाली) के ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में शैरी मान का 'दैट एरा' (That Era) टूर के तहत लाइव शो हुआ। इस दौरान वह अपने चर्चित गाने 'यारी' पर प्रस्तुति दे रहे थे। तभी LED स्क्रीन पर परमीश वर्मा के साथ अपनी पुरानी निजी तस्वीरें और वीडियो क्लिप चलवाईं। इनमें दोनों के शुरुआती संघर्ष और साथ बिताए पलों की झलक दिखाई गई।
गाने के आखिर में स्क्रीन पर परमीश वर्मा की बड़ी तस्वीर दिखाई गई। इसमें वह क्रीम और लाल रंग की शेरवानी और फूलों का हार पहने हाथ हिलाते नजर आए। इसी दौरान सफेद कुर्ते और हरी पगड़ी पहने भंगड़ा कलाकार स्टेज पर पहुंचे और शैरी मान के साथ जश्न मनाया। शो में यह पल देखकर मौजूद फैंस भी भावुक हो गए।

ऐसे शुरू हुआ था दोनों के बीच विवाद
फोन की वजह से हुए मतभेद कनाडा में परमीश वर्मा और गीत ग्रेवाल की शादी के समारोह में शैरी मान शामिल हुए थे। शादी में प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मेहमानों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए थे। शैरी मान को यह बात बुरी लगी। साथ ही, शादी की रस्मों में व्यस्त होने के कारण परमीश उन्हें समय नहीं दे पाए। समारोह से लौटने के बाद शैरी मान ने इंस्टाग्राम लाइव आकर नाराजगी जताई और परमीश के खिलाफ अपशब्द कहे।
बाद में नोट लिखकर खेद जताया करीब एक साल बाद शैरी मान ने फिर शराब के नशे में इंस्टाग्राम लाइव किया। इस दौरान उन्होंने परमीश वर्मा को भारत आकर मिलने की चुनौती दी और अपशब्द कहे। इसके जवाब में परमीश ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया स्टोरी पर तंज कसते हुए लिखा था, 'बहुत कलाकार G.O.A.T बनते देखे थे, यह पहला है जो गधा बनता देखा।' हालांकि, कुछ दिन बाद शैरी मान ने भावुक नोट लिखकर अपने व्यवहार पर खेद जताया था।
इंटरव्यू में कहा मेरी तरफ से ओवर हो गया हाल ही में पॉडकास्ट इंटरव्यू में शैरी मान ने पहली बार खुले तौर पर माना कि उस समय उनकी तरफ से भी बात ज्यादा बढ़ गई थी। उन्होंने कहा था कि 'मेरी तरफ से भी ओवर हो गया था।' इसके बाद अब लाइव शो में परमीश वर्मा की पुरानी तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उन्होंने एक बार फिर दोनों के रिश्तों में सुधार के संकेत दिए हैं।























