सरगुजा में खुलेंगी फुटबॉल-कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां:सरगुजा ओलंपिक 2026 के विजेता टीम-खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, , सीएम साय ने की घोषणा

सरगुजा43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी।

.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के समापन समारोह में यह घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का अभियान है।

प्रस्तावित अकादमियों में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी
खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी

11 खेलों में तीन दिन तक हुए मुकाबले

सरगुजा ओलंपिक में तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। संजू देवी ने कबड्डी में स्वर्ण और राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 21 लाख रुपए और पदक विजेताओं के लिए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है।

समापन समारोह में शामिल खिलाड़ी
समापन समारोह में शामिल खिलाड़ी

अंबिकापुर में सीएम ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने वाटर पार्क में पीएम मोदी के मन की बात सुनीं। वाटर पार्क के ओपन थियेटर में मंत्री, विधायक एवं बड़ी संख्या में लोग मन की बात सुनने के लिए जुटे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन गया है।

प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कंवर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
कंवर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कंवर समाज के भवनों के लिए राशि देने की घोषणा

अंबिकापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वाटर पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' में भी शामिल हुए। इसके बाद राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन और करमा तिहार में पहुंचे।

यहां समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में कंवर समाज के सामाजिक भवनों के लिए राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links