युवाओं के घेराव से पहले NMDC की तैयारी:पेट्रोल-डीजल से लेकर राशन और सब्जियों का स्टॉक जुटाने की चर्चा, तस्वीरें वायरल

जगदलपुर/दंतेवाड़ा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

दंतेवाड़ा में NMDC L1-L2 भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर 28 नवंबर को दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के सैकड़ों युवा NMDC के बचेली और किरंदुल कॉम्प्लेक्स का घेराव करने की तैयारी में हैं। युवाओं ने इस प्रदर्शन को लेकर तै

.

इधर, प्रस्तावित घेराव को देखते हुए अब NMDC प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने पेट्रोल-डीजल के साथ राशन और सब्जियों का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी पर नहीं जाने की हिदायत दिए जाने की भी चर्चा है।

मांग को लेकर एकजुट हो रहे युवा

दरअसल, L1-L2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से युवा परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के युवा इस मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। अब 28 नवंबर को NMDC के बचेली और किरंदुल कॉम्प्लेक्स का घेराव करने की तैयारी है।

इसके लिए लगातार बैठकें और युवाओं को एकजुट करने की कवायद चल रही है। युवाओं का कहना है कि जब तक भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

घेराव से पहले प्रबंधन की तैयारियों की चर्चा

प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले NMDC प्रबंधन की ओर से भी जरूरी इंतजाम किए जाने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के हवाले से वायरल तस्वीरों से जानकारी सामने आ रही है कि बचेली और किरंदुल कॉम्प्लेक्स में पेट्रोल-डीजल के साथ राशन सामग्री और सब्जियों का स्टॉक जुटाया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी पर नहीं जाने की हिदायत दिए जाने की बात भी कही जा रही है।

हालांकि, इन तैयारियों और छुट्टियों को लेकर NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि सामने नहीं आई है। हालांकि, एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर इतना जरूर कहा है कि ये प्रोटेस्ट को लेकर कोई तैयारी नहीं है, बल्कि रूटीन प्रक्रिया है।

पुलिस प्रशासन भी अलर्ट

दूसरी ओर, युवाओं के प्रस्तावित घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं हैं। फिलहाल 28 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर NMDC प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से क्या रणनीति अपनाई जाएगी, यह स्पष्ट नहीं है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि, युवाओं के आंदोलन से पहले प्रबंधन उनकी मांगों पर क्या रुख अपनाता है और प्रदर्शन के दिन हालात से निपटने के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links