- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Dantewada
- NMDC Kirandul GM HR Sudhanshu Verma Suspended | Dantewada News
NMDC के GM (HR) सुधांशु वर्मा सस्पेंड:निलंबन अवधि में किरंदुल कॉम्प्लेक्स ही मुख्यालय रहेगा, प्रबंधन ने लिया फैसला
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के NMDC किरंदुल कॉम्प्लेक्स में पदस्थ जनरल मैनेजर (HR) सुधांशु वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। NMDC लिमिटेड के डायरेक्टर (पर्सनल) की ओर से 24 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक, सुधांशु वर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसी के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सुधांशु वर्मा का मुख्यालय किरंदुल कॉम्प्लेक्स ही रहेगा। उन्हें कार्यकारी निदेशक (BIOM), किरंदुल कॉम्प्लेक्स की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मिलने वाले निर्वाह भत्ते (Subsistence Allowance) के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

यह आदेश NMDC के कर्मचारी आचरण, अनुशासन एवं अपील नियम, 1978 के नियम 20 के तहत जारी किया गया है। हालांकि, आदेश में सुधांशु वर्मा के खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।






















