- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Dhamtari
- CRPF Jawan Suicide In Dhamtari | Satbahana Village Tragedy
ड्यूटी पर लौटने से पहले CRPF जवान ने फांसी लगाई:धमतरी में घर की दूसरी मंजिल पर मिला शव, खुदकुशी की वजह पता नहीं
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जवान का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में लटका मिला। वह सोमवार को छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटने वाला था। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना
दरअसल, पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव का है। यहां रहने वाले डाकेश सोम (32) CRPF की 28वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी पोस्टिंग कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में अल्फा कंपनी में थी। जवान 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था।


बेडरूम में नहीं मिले तो परिजनों ने तलाश शुरू की
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात जवान ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि जवान ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उसे उसके बेडरूम में नहीं देखा तो तलाश शुरू की।
परिजन घर के दूसरे हिस्सों में उसकी तलाश करते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां एक कमरे में जवान का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं
सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जवान ने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















