धमतरी के घर की सीढ़ियों पर अजगर मिला:सर्प मित्र ने 6 फीट के अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

धमतरी28 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित एक मकान में अचानक करीब 6 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर घर की सीढ़ियों पर दुबककर बैठा हुआ था, जहां से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अचानक एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

.

अजगर को देखकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

सीढ़ियों के पास दुबककर बैठा था अजगर

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट रोड स्थित मकान में अजगर सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई। उसने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग घरों से बाहर निकल आए और बच्चों को सुरक्षित अंदर कर लिया।

सर्प मित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

लोगों ने तत्काल सर्प मित्र को सूचना दी। इसके बाद सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे और सावधानी के साथ करीब 6 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के घर में मिलने से कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते सूचना मिलने और रेस्क्यू किए जाने से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links