- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Kabirdham
- Accounts Of Cash Collection Suppressed For 3 Years Under Scrutiny
3 साल दबा कैश कलेक्शन का हिसाब जांच में
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कवर्धा
बिजली बिल की वसूली के बाद उपभोक्ताओं से मिली रकम कंपनी के खाते में जमा करने की जिम्मेदारी जिस कर्मचारी की थी, उसी के खिलाफ 47,395 रुपए गबन का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के राजानवागांव कार्यालय में कैश कलेक्शन की पुरानी एंट्रियों की जांच के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई है। मामला वर्ष 2021 और 2022 का है। विभागीय दस्तावेजों में तीन अलग-अलग तारीखों की सीआरए (कैश रेमिटेंस अकाउंट) एंट्रियों में राशि का हिसाब नहीं मिला। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता ब्रजेश कुमार धुर्वे ने सहायक श्रेणी- 3 में पदस्थ गजेन्द्र कुमार के खिलाफ थाना भोरमदेव में लिखित शिकायत की है। इस पर पुलिस ने धारा 409 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यालय क्षेत्रीय लेखाधिकारी राजनांदगांव ने 16 जून 2024 को पत्र जारी कर मध्यस्थ लेखाशीर्षों में लंबित राशि का हिसाब मिलान करने के निर्देश दिए थे।
एंट्रियों में मिली गड़बड़ी कनिष्ठ अभियंता ने जांच की 3 (कैश रेमिटेंस अकाउंट) एंट्रियों में कुल 47,395 रुपए की गड़बड़ी मिली है। 24 अगस्त 2021 में कुल राशि 20,210 रुपए में से 11,240 रुपए जमा नहीं मिले। इसी तरह 24 मई 2022 में 2,15,760 रुपए में से 4,165 रुपए और 29 नवंबर 2022 में 62,070 रुपए में से 31,990 रुपए बैंक में जमा नहीं होना पाया गया है।






















