- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Amandeep Khare Century | Chhattisgarh Beat Goa SMAT Victory
SMAT में छत्तीसगढ़ ने गोवा को 4 विकेट से हराया:अमनदीप का शतक, तीनों फार्मेट में सेंचुरी जमाने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी
- कॉपी लिंक

अमनदीप खरे के शतक की बदौलत छत्तीसगढ़ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में गोवा को 4 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए।
जवाब में छत्तीसगढ़ ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। अमनदीप ने 62 गेंदों में 116 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अमनदीप ने 9 चौके और 7 छक्के लगाए
197 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ को अमनदीप खरे और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। आयुष 18 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद अमनदीप ने तेजी से रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 62 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए।
आखिरी ओवरों में देव आदित्य सिंह ने 7 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बना लिए। गोवा की ओर से शुभम तारी ने 3 और वासुकी कौशिक ने 2 विकेट लिए।
छत्तीसगढ़ के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
अमनदीप खरे सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने मल्टी डे, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। उनके नाम मल्टी डे क्रिकेट में 17, वनडे में 5 और टी-20 में 1 शतक सहित कुल 23 शतक हो गए हैं।
गोवा के ओपनर्स ने जोड़े 102 रन
इससे पहले टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने गेंदबाजी चुनी। गोवा के ओपनर अभिनव तेजराना और ललित यादव ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। अभिनव ने 62 और ललित ने 57 रन बनाए।
इसके अलावा दीप राज गांवकर ने 23 रन की नाबाद पारी खेली। गोवा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से विजय यादव ने 2 विकेट लिए।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















