- Hindi News
- Local
- Haryana
- Bhiwani
- Digvijay Chautala Statement On BJP | Bhiwani News
भिवानी दौरे पर दिग्विजय चौटाला का BJP पर हमला:बोले- अमर बेल है भाजपा, जनता जल्द छुटकारा पाए: हरियाणा को बताया गैंगवार का अड्डा
- कॉपी लिंक

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरुवार को भिवानी के गांव लोहानी, आसलवास, जूई, सुंगरपूर, संडवा, देवराला, झुल्ली, इंदीवाली, बिजराणा वास, कैरू में जनसभाएं की। इस दौरान 6 दिसंबर जन जन अधिकार रैली महेन्द्रगढ़ को लेकर लोगो
इस दौरान दिग्वजय चौटाला ने कहा कि भाजपा राजनीति दल नहीं बल्कि अमर बेल है यह जिसके साथ लगती है उसको सुखा देती है। देश और प्रदेश को बर्बाद करके उसे सुखाने का काम भाजपा सरकार रही है। इसलिए देश की जनता को भाजपा से जल्द छुटकारा पाना होगा। नहीं तो यह देश को पूर्ण रूप से बर्बाद कर देगी।

'हरियाणा में कानून का नहीं अपराधियों का राज'
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज हरियाणा में कानून का नहीं, अपराधियों का राज है। रोहतक में ढाबे पर चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर देना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का बेहद चिंताजनक उदाहरण है। आए दिन गैंगवार, लूटपाट, फिरौती और व्यापारियों को विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। प्रदेश का व्यापारी और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
चौटाला बोले- सीएम हरियाणा की कानून व्यवस्था पर चुप क्यों
दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में जाकर नशे और गैंगस्टरवाद पर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन अपने ही प्रदेश हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उनकी चुप्पी क्यों है? जिस प्रदेश की जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, उसी प्रदेश को असुरक्षा के माहौल में छोड़कर राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहना कहां तक उचित है।

दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल को गिनवाया
दुष्यंत चौटाला जब उपमुख्यमंत्री थे तो 72 घंटों में फसलों की पेमेंट खातों में आ जाती थी लेकिन आज हालात खराब है। किसानों को अंगुठा लगवाने के नाम पर परेशान किया जाता है। रही सही कसर भाजपा सरकार की पेमेंट में देरी पूरी कर देती है। कुल मिलाकर किसानों को सबसे ज्यादा इस भाजपा सरकार से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला, प्रभारी कृष्ण बजीणा, हल्का अध्यक्ष ऋषिपाल फौगाट, रविन्द्र पटौदी, प्रवक्ता राजू मेहरा, कृष्ण वर्मा सुंगरपूर, ओमी बापोड़ा, सोमबीर ढाणीमाहू, प्रदीप रोढा आदि उपस्थित रहे।






















