गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज 12 बार रोका जाएगा ट्रैफिक:हाईटेंशन लाइन के 12 कंडक्टर उतारने का होगा काम, पुलिस की एडवाइजरी जारी

गुरुग्राम4 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के इसी प्वाइंट पर लगे हाईटेंशन लाइन पर आज काम चल रहा है। - Dainik Bhaskar
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के इसी प्वाइंट पर लगे हाईटेंशन लाइन पर आज काम चल रहा है।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। आज यानी 26 नवंबर को एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है और वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के एनपीआर-सीपीआर जंक्शन के पास ओवरब्रिज पर सर्विस और लिंक रोड पर 400 केवी डीसी दौलताबाद से सेक्टर-72 बिजली लाइन के 12 कंडक्टर उतारने का काम किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को 5-5 मिनट के लिए कुल 12 बार रोका जाएगा। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों को रुक-रुककर आगे बढ़ना होगा। इससे सफर में अतिरिक्त समय लग सकता है।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के इसी प्वाइंट पर लगे हाईटेंशन लाइन पर आज काम चल रहा है।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के इसी प्वाइंट पर लगे हाईटेंशन लाइन पर आज काम चल रहा है।

अतिरिक्त समय लेकर चलने की एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हाईटेंशन लाइन पर काम के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हाईटेंशन लाइन पर काम के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

इंच्छापुरी के पास रेलवे फाटक बंद

वहीं, दूसरी एडवाइजरी इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक नंबर-47 को लेकर जारी की गई है। रेवाड़ी से पटौदी वाया इंच्छापुरी चौक मार्ग पर स्थित इस रेलवे फाटक की सड़क की हालत काफी खराब है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।

इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग की सड़क पर रबर पैड लगाए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे लाइन और स्लीपर बदलने के साथ उनकी मरम्मत का काम भी किया जाएगा। रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से इस कार्य को जरूरी बताया है।

24 से 28 नवंबर तक बंद रहेगा फाटक

मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक नंबर-47 को 24 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक लगातार 5 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links