हिसार में घायल बार्न उल्लू का रेस्क्यू:गाड़ी ने मारी थी टक्कर, वन्यजीव विभाग ने डियर पार्क धांसू पहुंचाया

बालसमंद, हिसार2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
वन्यजीव विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया बार्न उल्लू। - Dainik Bhaskar
वन्यजीव विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया बार्न उल्लू।

हिसार के किरतान गांव में वाहन की चपेट में आने से घायल बार्न उल्लू को सोमवार को वन्यजीव विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। टीम उसे डियर पार्क धांसू स्थित केंद्र ले गई। उसके पंखों में चोट लगी थी और वह उड़ नहीं पा रहा था।

.

सुबह ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी जगदीश वर्मा को उल्लू घायल हालत में मिला। आसपास मौजूद कुत्ते उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। जगदीश ने उसे कुत्तों से बचाकर अपने कार्यालय में रखा और कई घंटे तक देखभाल की।

अंडा और चिकन दिया, कुछ नहीं खाया

उन्होंने उल्लू को खाने के लिए अंडा और चिकन दिया, लेकिन उसने कुछ नहीं खाया। इसके बाद जगदीश ने वन्यजीव विभाग को सूचना दी।

वन्यजीव विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उल्लू को केंद्र ले गई। उसकी जांच कराकर इलाज किया जाएगा और उसकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। फिलहाल उसे डियर पार्क धांसू पहुंचाया गया है। स्वस्थ होने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

चूहों की संख्या नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है बार्न उल्लू

बार्न उल्लू रात में शिकार करने वाला पक्षी है। यह हरियाणा और उत्तर भारत के कृषि क्षेत्रों के अलावा पुरानी इमारतों और अर्ध-शहरी इलाकों में भी पाया जाता है। यह मुख्य रूप से खेतों और घरों के आसपास मौजूद चूहों का शिकार करता है। इस कारण इसे किसानों के लिए उपयोगी पक्षी माना जाता है। खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इंसान जैसे चेहरे के कारण रहता है आकर्षण का केंद्र

बार्न उल्लू की सबसे खास पहचान उसका दिल के आकार जैसा चेहरा है, जो काफी हद तक इंसानी चेहरे जैसा दिखाई देता है। यह सामान्य परिस्थितियों में इंसानों के लिए खतरा नहीं होता। घायल या डरे हुए उल्लू को पकड़ने अथवा परेशान करने के बजाय वन्यजीव विभाग को सूचना देना उचित रहता है।

वन्यजीव विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया बार्न उल्लू।
वन्यजीव विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया बार्न उल्लू।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं उल्लू

भारत में उल्लुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है। उल्लुओं को पकड़ना, अपने पास रखना या उन्हें नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। इसलिए घायल उल्लू मिलने पर उसे अपने स्तर पर रखने या उपचार करने के बजाय वन्यजीव विभाग को सूचना देनी चाहिए।

घायल वन्यजीव मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील

वन्यजीव विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क, खेत, ईंट भट्ठे या आबादी के आसपास कोई पक्षी अथवा अन्य वन्यजीव घायल अवस्था में मिले तो उसे परेशान न करें। इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर सके और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links