हांसी में सिलेंडर बदलते ही रेगुलेटर में लगी आग:बुझाने के प्रयास में युवक समेत 2 झुलसे; मिट्टी डालकर पाया काबू

हांसी2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
आग लगने के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - Dainik Bhaskar
आग लगने के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

हांसी के नजदीकी गांव ढंडेरी में मंगलवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर बदलने के बाद चूल्हा जलाते ही रेगुलेटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में सुरेश कुमार का बेटा अंकित और उनके पड़ोसी किताब सिंह भी लपटों की चपेट मे

.

परिवार और ग्रामीणों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सिलेंडर बदलने के बाद चूल्हा जलाते ही भड़की आग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सुरेश कुमार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया। इसके बाद उनके बेटे अंकित ने दूसरा सिलेंडर लगा दिया। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, रेगुलेटर के पास अचानक आग लग गई। आग देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के सदस्यों ने पानी से चादर भिगोकर सिलेंडर पर डाली और रजाई से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी।

आग में जले चद्दर व अन्य कपड़े।
आग में जले चद्दर व अन्य कपड़े।

मिट्टी डालकर आग पर पाया काबू

इस दौरान आग की लपटों से अंकित और उनके चाचा किताब सिंह हल्के झुलस गए। अंकित के मुताबिक, घटना के समय उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी, जबकि पिता घर में आराम कर रहे थे। आग लगने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई।

आग लगने के बाद बाहर रखे गैस सिलेंडर।
आग लगने के बाद बाहर रखे गैस सिलेंडर।

संकरी गली के कारण वापस लौटी फायर ब्रिगेड

फायरमैन विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव पहुंची थी। वहां पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही, आगे की गली संकरी होने के कारण बड़ी गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकती थी। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी को वापस लौटना पड़ा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links