- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Civil Hospital Chowk Slip Road Opened | Traffic Jam Relief
हिसार में सिविल अस्पताल चौक पर स्लिप रोड तैयार:अब सेक्टर-14, हाउसिंग बोर्ड से जीजेयू और ऑटो मार्केट की राह होगी आसान
- कॉपी लिंक

हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने बड़ी सफलता हासिल की है।
सिविल अस्पताल चौक पर स्लिप रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बीएंडआर के कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर इस प्रोजेक्ट को समय पर सिरे चढ़ाया।
इसके तैयार होने से अब सेक्टर-14 और हाउसिंग बोर्ड की तरफ से जीजेयू व ऑटो मार्केट की ओर जाने वाले वाहन चालकों को चौक पर लाल बत्ती या जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, वे सीधे बिना रुके टर्न कर सकेंगे।


चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण किया
सोमवार को मरीन चीफ इंजीनियर संदीप बाना ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित स्लिप रोड का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के विशेष आदेशों के बाद इस स्लिप रोड का निर्माण कराया गया है। शहर को जाम से बचाने के लिए मंत्री गंगवा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में यह प्रमुख रूप से शामिल था।

12.41 करोड़ से शहर के 5 प्रमुख पॉइंट्स होंगे जाम मुक्त
सिविल अस्पताल चौक के बाद अब शहर के पांच अन्य व्यस्त चौराहों और टी-जंक्शन पर भी स्लिप रोड बनाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस पूरी योजना के लिए 12.41 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।
सरकार द्वारा यातायात दबाव कम करने के लिए गठित की गई कमेटी की सिफारिशों पर बीएंडआर ने इन लघु अवधि की योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया था। अब विभाग तकनीकी मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है, जिसके मिलते ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















