जींद महिला मर्डर केस में पुलिस की 4 टीमें गठित:पड़ोसी की तलाश, बिसरा रिपोर्ट पर टिकी जांच; ₹8.70 लाख पर भी संशय

37 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
जींद के अस्पताल में मौजूद परिजन व मृतका सुमन का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
जींद के अस्पताल में मौजूद परिजन व मृतका सुमन का फाइल फोटो।

जींद के गांव फतेहगढ़ में महिला की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं। इनमें जुलाना थाना और सीआईए की 2-2 टीमें शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी के करीब पहुंच चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

.

महिला के घर से 8 लाख 70 हजार रुपए और अन्य सामान लूटे जाने की बात पर भी अभी संशय बना हुआ है। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शव पर किसी प्रकार की अंदरूनी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत के कारणों की जांच अब बिसरा रिपोर्ट पर निर्भर है।

महिला के पति ऋषिराम ने अपने पड़ोसी शिवकुमार उर्फ मोनू पर हत्या के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

मौत के बाद घर पहुंची महिलाएं।
मौत के बाद घर पहुंची महिलाएं।

दोनों परिवारों के बीच करीबी रिश्ता

जानकारी के अनुसार ऋषिराम और आरोपी मोनू के परिवारों के बीच करीबी रिश्ता है। दोनों के घर भी आमने-सामने हैं। ऐसे में पुलिस के सामने अब यह सवाल है कि महिला की हत्या हुई या उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई। यदि हत्या हुई तो क्या इसके पीछे लूट की वजह थी या कोई दूसरा कारण है।

मौके के हालात देखकर यह स्पष्ट हुआ कि वारदात के समय किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या हाथापाई नहीं हुई थी। मौत के बाद आरोपी रातभर गांव में रहा। पोस्टमॉर्टम के समय उसके गायब रहने और फोन पर हुई बातचीत के बाद परिवार को उस पर शक हुआ। बयान दर्ज करवाने तक शक पुख्ता होने पर परिवार ने एफआईआर में उसका नाम दर्ज करवा दिया।

जानिए क्या था पूरा मामला

गांव फतेहगढ़ निवासी सुमन 16 नवंबर को घर पर अकेली थी। उसका पति ऋषिराम और बेटा सुरेंद्र दुकान पर जुलाना गए हुए थे। घर में किसी प्रकार की हलचल नहीं दिखने और गाय को चारा-पानी नहीं देने पर पड़ोसी महिला ने बेटे को फोन किया।

ऋषिराम के कहने पर पड़ोसी महिला घर पहुंची तो सुमन बेड पर बेसुध पड़ी मिली। उसने फोन पर इसकी सूचना बेटे और पति को दी। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और सुमन को जुलाना नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुबह अंतिम संस्कार से पहले बेटे को सुमन के गले पर निशान दिखाई दिए। इसके बाद जांच करने पर अलमारी से कैश और गहने गायब मिले। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव का 3 डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

जांच के लिए घर पहुंची पुलिस।
जांच के लिए घर पहुंची पुलिस।

गिरफ्तारी के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

जुलाना थाना प्रभारी कमल ने बताया कि मृतका सुमन के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मौत क्यों और कैसे हुई, इसका पता बिसरा रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links