- Hindi News
- Local
- Haryana
- Kurukshetra
- Kurukshetra Police Arrest Snatching And Bike Theft Gang | 4 Districts
कुरुक्षेत्र में दो स्नेचर गिरफ्तार:₹20 रुपए की कील लेने के बहाने छीनी थी बाली; 9 वारदातों का खुलासा
- कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र पुलिस ने चार जिले में छीना-झपटी और बाइक चोरी की वारदात करने वाले गैंग का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी मटौर जिला कैथल और आशु निवासी छात्र जिला जींद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों फिलहाल कैथल में रह रहे थे। इनके कब्जे से दो सोने की बालियां और चोरी की 3 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और अंबाला में छीनाझपटी की 5 और बाइक चोरी की 4 वारदात कबूल की हैं।
20 रुपए की कील लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे
दीदार नगर में महिला से बाली छीनने की वारदात 31 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। महिला अपने बेटे विकास कुमार की सैनिटरी की दुकान के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और 20 रुपए की लोहे की कील मांगी।

बाली छीनकर साथी के साथ भागा आरोपी
महिला जैसे ही कील लेने के लिए दुकान के अंदर जाने लगी तो युवक उसके कान से सोने की बाली छीनकर भाग गया। गली में उसका दूसरा साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। बाली छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पूछताछ में हुआ खुलासा
महिला की शिकायत पर थाना केयूके में केस दर्ज किया गया था। जांच CIA-1 ने करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















