- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana Forest Department Transfer List | IFS And HFS Officers Moved
हरियाणा वन विभाग में 8 अधिकारियों के किए तबादले:1 IFS व 7 HFS किए इधर से उधर, एक सप्ताह के भीतर दोबारा फेरबदल
- कॉपी लिंक

हरियाणा सरकार ने एक सप्ताह के भीतर 26 नवंबर को वन विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1 IFS और 7 HFS अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दी है।
जारी आदेशों के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संदीप गोयत को DCF (डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट) रिसर्च, पिंजौर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, HFS अधिकारी रघुबीर सिंह को HFDC (हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) सिरसा की जिम्मेदारी दी गई है।
रोहतक, सोहना, रेवाड़ी, जींद, पिंजौर व करनाल में नई तैनाती
तबादला सूची के अनुसार HFS मनोज कुमार को GM, HFDC रोहतक और HFS प्रवीण कुमार को DFO ट्रेनिंग, सोहना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा HFS सुरेंद्र दांगी को GM HFDC रेवाड़ी, HFS पवन शर्मा को DFO जींद, HFS विशाल कौशिक को DFO मोरनी पिंजौर और HFS राजेश कुमार को GM HFDC करनाल का प्रभार दिया गया है।
कुछ दिन पहले हुए थे 32 IFS अधिकारियों के तबादले
इसी कड़ी में उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 32 IFS अधिकारियों के तबादले किए थे, जिनकी प्रशासनिक हलकों में खासी चर्चा रही थी।
तब सरकार ने वरिष्ठ IFS अधिकारी केसी मीना को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF) की जिम्मेदारी सौंपी थी, जबकि नवदीप सिंह हुड्डा को PCCF वाइल्ड लाइफ-कम-चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरियाणा पंचकूला के साथ APCCF फॉरेस्ट्री हरियाणा का कार्यभार दिया गया था। वहीं, IFS घनश्याम शुक्ला को MD HFDC पंचकूला और APCCF डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
यहां पढ़िए… तबादलों की लिस्ट























