- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana Vidhan Sabha Session: BJP & Congress Call MLA Meeting | Chandigarh
बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बदलाव, अब 26 को:विधानसभा सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक
- कॉपी लिंक

हरियाणा विधानसभा के विशेष एकदिवसीय सत्र को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस ने 25 नवंबर को चंडीगढ़ में अपने-अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा की बैठक में सरकार के दो साल के कामकाज, विकास कार्यों और सदन की रणनीति पर चर्चा होगी। विधानसभा सत्र को लेकर 26 नवंबर को सुबह 10:30 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई गई है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्पीकर हरविंदर कल्याण और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। हालांकि पहले ये बैठक 25 नवंबर सुबह साढ़े बजे होनी थी जिसकी डेट अब चेंज कर दी गई है।
कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की बैठक कल
सत्ताधारी भाजपा द्वारा पार्टी विधायक दल की बैठक कल बुलाई गई है जिसमें सरकार अपने 2 साल के कार्यों की समीक्षा करेगी और कांग्रेस को सदन के अंदर पुख्ता जवाब देने की रणनीति पर चिंतन मंथन करेगी वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने और विपक्ष की रणनीति पर मंथन किया जाएगा
विधानसभा का घेराव करेंगे एक्सटेंशन लेक्चरर्स
वहीं, विशेष सत्र के दिन ही प्रदेश के एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने की तैयारी की है। एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह के अनुसार, करीब 2 हजार लेक्चरर्स नौकरी की सुरक्षा और नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।






















