- Hindi News
- Local
- Haryana
- Palwal
- Palwal Crime News | Masked Men Loot Businessman At Gunpoint
पलवल में बाइक सवार आढ़ती पिता-पुत्र से ₹1.30 लाख लूटे:3 नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोककर छीना बैग, पिस्तौल नुमा हथियार दिखा दी धमकी
- कॉपी लिंक

पलवल में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी मंडी में आढ़त का काम करने वाले पिता-पुत्र की बाइक के आगे बाइक अड़ाकर उन्हें जबरन रुकवा लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और 1.30 लाख रुपए और कागजात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आढ़
सब्जी मंडी जाते समय रोका रास्ता, कट्टा दिखाकर डराया
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, हरीनगर निवासी चंद्रभान ने दी शिकायत में कहा है कि वह और उनके पिता महेंद्र सिंह पलवल सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। 28 नवंबर को दोनों बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे। जब वे रास्ते में राजेश मेडिकल स्टोर की दुकान के पास पहुंचे, तभी काली बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनकी बाइक जबरन रुकवा ली।

तीनों युवकों ने चेहरे ढके हुए थे और आते ही हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने हाथ में कट्टा नुमा हथियार दिखाकर डराया और मारपीट कर चंद्रभान की जेब से एक लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा उनके पिता महेंद्र सिंह के हाथ से थैला छीन लिया, जिसमें करीब 200 से 250 रुपए नकद और बही-कागजात रखे थे। बदमाश थैले को सड़क पर फेंककर और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक से भाग निकले।
डायल 112 पर दी सूचना, CCTV खंगालने के बाद केस दर्ज
पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर जिला पुलिस को लूट की सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वे और उनके पिता बदमाशों की तलाश में CCTV कैमरे खंगालते रहे और बाद में चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






















