नर्सरी पर रेड माल्टा की जगह मौसमी बेचने का आरोप:किसान बोला- ₹15 लाख का हुआ नुकसान, वन विभाग को दी शिकायत

डबवाली2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
मामले की जानकारी देता शिकायतकर्ता जगदीश कंबोज। - Dainik Bhaskar
मामले की जानकारी देता शिकायतकर्ता जगदीश कंबोज।

सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव नया राजपुरा निवासी किसान जगदीश कंबोज ने अबोहर की एक नर्सरी पर रेड माल्टा के नाम पर मौसमी के पौधे बेचने का आरोप लगाया है। किसान ने करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का दावा करते हुए बागवानी विभाग के उपनिदेशक, अबोहर को शिकायत द

.

शिकायत के मुताबिक, जगदीश कंबोज लगभग छह एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। वर्ष 2019 से पहले वे धान उगाते थे, लेकिन खेत में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण उन्होंने बागवानी अपनाने का फैसला किया।

2019 में 30 हजार में खरीदे थे 300 पौधे, भूजल गिरने से अपनाई थी बागवानी

अगस्त 2019 में वे फाजिल्का जिले के अबोहर क्षेत्र स्थित घोड़ेला फ्रूट नर्सरी पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात नर्सरी संचालक राधे श्याम सोल से हुई। किसान का आरोप है कि संचालक ने पौधों को रेड माल्टा की असली किस्म का बताया और 100 रुपए प्रति पौधे के हिसाब से सौदा तय हुआ। जगदीश ने अपने मित्र मिट्ठू राम के साथ 300 पौधे खरीदे और 30 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद नया राजपुरा में करीब तीन एकड़ जमीन पर पौधे लगाकर सिंचाई, खाद, कटाई व देखभाल पर समय और पैसा खर्च किया।

जगदीश के खेतों में उगी फसल।
जगदीश के खेतों में उगी फसल।

2023 में जांच में मौसमी होने की बात, 2026 में मंडी पहुंचे तो खुला मामला

शिकायत में बताया गया है कि 29 जुलाई 2023 को पौधों पर फल आने पर किसान को गुणवत्ता पर संदेह हुआ और उसने राधे श्याम से संपर्क किया। आरोप है कि संचालक ने जांच के लिए डॉक्टर राजेश को भेजा, जिन्होंने पौधों के रेड माल्टा के बजाय मौसमी होने की बात कही, लेकिन फल की अच्छी गुणवत्ता व मैच्योरिटी पर बनने का आश्वासन देकर किसान को आगे भी देखभाल के लिए प्रेरित किया।

किसान के अनुसार, अक्टूबर 2026 में जब बाग के फल बेचने का समय आया तो उसने डबवाली मंडी के व्यापारी आशु ग्रोवर से संपर्क किया। आरोप है कि व्यापारी ने फल को मौसमी बताते हुए खरीदने से मना कर दिया और कहा कि बाजार में इसकी कोई खास कीमत नहीं है। इसके बाद किसान ने दोबारा संचालक से बात की, लेकिन आरोप है कि संतोषजनक जवाब देने के बजाय सालासर जाने की बात कहकर फोन काट दिया गया। वहीं, 21 नवंबर 2026 को बातचीत में कथित तौर पर बाग उखाड़ने के अलावा कोई विकल्प न होने की बात कही गई। किसान का दावा है कि उसके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

नर्सरी सील करने, FIR व अन्य नर्सरियों की जांच की मांग

जगदीश कंबोज ने 23 नवंबर 2026 को दी शिकायत में बागवानी विभाग से निष्पक्ष जांच करवाने, कथित धोखाधड़ी व हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज करवाने, नर्सरी को सील करने तथा पौधों की कीमत व करीब 15 लाख रुपए के आर्थिक नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। साथ ही अबोहर क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रही अन्य नर्सरियों की भी जांच कर कार्रवाई का आग्रह किया है, ताकि चार साल बाद फल आने पर किसानों को वर्षों की मेहनत के नुकसान से बचाया जा सके।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links