किन्नौर की तमन्ना ठाकुर ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार:भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रनर-अप रही; ₹3 लाख मिले

किन्नौर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
गोवा में पुरस्कार प्राप्त करते हुए तमन्ना ठाकुर। - Dainik Bhaskar
गोवा में पुरस्कार प्राप्त करते हुए तमन्ना ठाकुर।

किन्नौर जिले के छितकुल गांव की तमन्ना ठाकुर ने गोवा में हुए 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार जीता। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ए लिटिल समथिंग’ प्रतियोगिता में रनर-अप रही। टीम को तीन लाख रुपए का पुरस्कार मिला।

.

तमन्ना और उनकी टीम ने यह उपलब्धि महोत्सव के तहत हुए ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ के छठे संस्करण में हासिल की। प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर तक गोवा की कला अकादमी में हुई। इसमें देशभर के 100 युवा फिल्मकारों ने हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों को सीमित समय में कहानी की अवधारणा तैयार करने से लेकर निर्देशन, शूटिंग और संपादन तक का काम पूरा करना था। तमन्ना की टीम ने तय समय में फिल्म तैयार की, जिसे निर्णायक मंडल ने चुना।

छितकुल गांव की रहने वाली है तमन्ना ठाकुर

तमन्ना छितकुल की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रो. आरके नेगी दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। तमन्ना का चयन पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में फिल्म निर्देशन एवं प्रोडक्शन और इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पाठ्यक्रम के लिए हुआ था। उन्हें किन्नौर जिले से इस संस्थान तक पहुंचने वाली पहली लड़की बताया जाता है।

पुरस्कार राशि के चेक के साथ तमन्ना ठाकुर।
पुरस्कार राशि के चेक के साथ तमन्ना ठाकुर।

दिल्ली के स्कूल से की पढ़ाई

उन्होंने दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से मनोविज्ञान में बीए ऑनर्स किया। उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से क्लिनिकल साइकोलॉजी एवं काउंसलिंग में एमए की डिग्री ली।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल पर हुई इस प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान ने मिलकर किया। छठे संस्करण का उद्घाटन मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने किया। समापन समारोह में फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और ग्रैंड जूरी के सदस्य मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links