बिलासपुर वृद्धाश्रम में प्यार, 75 का दूल्हा, 63 की दुल्हन:मंडी के कन्हैया, बंगाल की सबीना जल्दी शादी करेंगे; हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी

बिलासपुर23 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर के वृद्धाश्रम में हल्की की रस्में पूरी करते हुए मानव सेवा ट्रस्ट और वृद्धाश्रम के लोग। - Dainik Bhaskar
बिलासपुर के वृद्धाश्रम में हल्की की रस्में पूरी करते हुए मानव सेवा ट्रस्ट और वृद्धाश्रम के लोग।

बिलासपुर के एक वृद्धाश्रम में इन दिनों शादी की खुशियां छाई हैं। यहां रहने वाले 75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना जिंदगी के उस पड़ाव पर एक-दूसरे का हमसफर बनने जा रहे हैं, जब आमतौर पर लोग अपनी जिंदगी के सफर को लगभग पूरा मान लेते हैं। दोनों की जि

.

पत्नी की मौत के बाद कन्हैया लाल इस कदर टूट गए कि घर-परिवार छोड़कर जंगल में रहने लगे। पश्चिम बंगाल की रहने वाली सबीना भी भटकते हुए हिमाचल पहुंच गईं। किस्मत ने दोनों को बिलासपुर के एक ही वृद्धाश्रम में पहुंचाया। यहां दोनों की मुलाकात हुई, साथ वक्त बिताने लगे और धीरे-धीरे एक-दूसरे का सहारा बन गए। अब दोनों ने शादी कर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया है।

शादी की तैयारियां बिलासपुर स्थित ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में चल रही हैं। हल्दी और मेहंदी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वृद्धाश्रम में रहने वाले दूसरे बुजुर्ग भी इस शादी को लेकर उत्साहित हैं। कोई गीत गा रहा है तो कोई नाचकर खुशियां मना रहा है। मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन प्रकाश चंद बंसल के अनुसार शादी सभी पारंपरिक रस्मों के साथ अपना घर में ही करवाई जाएगी। वृद्धाश्रम के सभी सदस्य इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

बिलासपुर के वृद्धाश्रम में हल्दी-मेहंदी की रस्म के दौरान डांस करते हुए दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति।
बिलासपुर के वृद्धाश्रम में हल्दी-मेहंदी की रस्म के दौरान डांस करते हुए दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति।

पत्नी की मौत के बाद जंगल में रहने लगे थे कन्हैया लाल

कन्हैया लाल मूल रूप से मंडी जिले के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले पत्नी की मौत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। जीवनसाथी के बिछड़ने के बाद वह इतने अकेले हो गए कि सामान्य जिंदगी से उनका नाता ही टूट गया। बताया जाता है कि वह घर छोड़कर जंगल में रहने लगे थे। इस दौरान उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। मुश्किल हालात में उन्हें बिलासपुर के अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचाया गया। यहां उन्हें रहने और देखभाल की सुविधा मिली।

पश्चिम बंगाल से भटकते हुए शिमला पहुंची थीं सबीना

63 साल की सबीना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। करीब चार साल पहले वह किसी तरह शिमला पहुंच गई थीं। उस समय उनकी मानसिक स्थिति और व्यवहार को देखते हुए वह कुछ भटकी हुई लग रही थीं। पुलिस उन्हें मशोबरा स्थित नारी निकेतन ले गई। बाद में उन्हें बिलासपुर के अपना घर वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उन्हें भी रहने और देखभाल का सहारा मिला। हालांकि, अपने परिवार और पुराने जीवन से दूर सबीना के लिए भी यह सफर आसान नहीं था।

बिलासपुर के वृद्धाश्रम में शादी का माहौल।
बिलासपुर के वृद्धाश्रम में शादी का माहौल।

साथ वक्त बिताते-बिताते एक-दूसरे के करीब आए

वृद्धाश्रम में रहने के दौरान कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। दोनों के जीवन में अकेलापन और अपनों से बिछड़ने का दर्द था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे। वृद्धाश्रम के दूसरे लोगों ने भी महसूस किया कि दोनों ज्यादातर समय साथ रहते हैं। उनके रोजमर्रा के कई काम भी साथ होने लगे थे।

मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन प्रकाश चंद बंसल के मुताबिक, शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को लेकर कुछ झिझकते थे। उन्हें अपनी भावनाएं जाहिर करने में संकोच होता था। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने खुलकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने भी उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए शादी करवाने का फैसला लिया।

टूटे जीवन को फिर से संवारने की उम्मीद

प्रकाश चंद बंसल का कहना है कि जब कन्हैया लाल और सबीना वृद्धाश्रम पहुंचे थे, तब दोनों के जीवन में आगे देखने के लिए कुछ खास नहीं था। अपनों से दूर और अकेलेपन के बीच दोनों ने यहां एक-दूसरे में अपना साथी ढूंढ लिया। अब शादी के फैसले से दोनों के जीवन में नई उम्मीद जगी है। वृद्धाश्रम के लोग भी इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। उनके लिए यह सिर्फ दो लोगों की शादी नहीं, बल्कि उम्र के आखिरी पड़ाव में मिले साथ और नई शुरुआत का उत्सव है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links