हजारीबाग में बिहार-यूपी के लुटेरे धराए:3 हथियार और 9 गोलियों के साथ 4 अपराधी दबोचे गए, गिरिडीह-बोकारो में लूट की थी तैयारी

रांची1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गिरिडीह और बोकारो की प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकानों में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

.

पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, नौ जिंदा गोलियां, दो चाकू, दो पेचकस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की जा रही सफेद मारुति अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

चौपारण के रास्ते बिहार भाग रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को हजारीबाग एसपी को गिरिडीह पुलिस से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ सफेद कार से चौपारण होते हुए बिहार की ओर भाग रहे हैं।

गिरिडीह और बोकारो की ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने की योजना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसके बाद बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी और पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम को संदिग्ध वाहन की तलाश और संभावित रास्तों पर एंटी क्राइम चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई।

सिंघरावां ओवरब्रिज के पास भाग रहे थे आरोपी

पुलिस टीम ने चौपारण क्षेत्र के विभिन्न रास्तों पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सिंघरावां ओवरब्रिज के पास एक सफेद अर्टिगा कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

कार में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से तीन अवैध हथियार, नौ जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिनव राज (21), मनीष कुमार (19), राहुल कुमार (26) और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कांडवार थाना क्षेत्र निवासी महफूज (करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरिडीह-बोकारो में लूटना था ज्वेलरी शॉप

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ गिरिडीह और बोकारो की प्रतिष्ठित आभूषण दुकानों में लूट और डकैती की योजना बना रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार और अन्य उपकरण साथ रखे थे।

गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की आशंका के बाद वे सफेद कार से बिहार की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान चौपारण पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामद पेचकस और चाकू का इस्तेमाल वारदात के दौरान किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links